Rakhi Sawant Pregnancy: एकबार फिर राखी का छलका दर्द, दुनिया के सामने शेयर की मिसकैरिज की बात
Rakhi Sawant Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में लग गई हैं। बीते कुछ दिनों से अपनी आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। अभी हाल ही में राख
Rakhi Sawant Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियां बटोरने में लग गई हैं। बीते कुछ दिनों से अपनी आदिल खान दुर्रानी के साथ शादी को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।
अभी हाल ही में राखी से उनके प्रेग्नेंसी को लेकर भी सवाल किए गए थे। इस बात पर एक्ट्रेस ने नो कमेंट्स कह कर बात टाल दी थी। लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी को लेकर दुनिया के सामने पर्दा उठाया और अपने मिसकैरिज होने की बात बताई।
मिसकैरिज की बात पर राखी का छलका दर्द
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से राखी सावंत के प्रेगनेंसी न्यूज को शेयर किया था। उन्होने दूसरी तस्वीर पर मिसकैरिज लिख कर शेयर किया था। साथ में उन्होंने अपने पोस्ट में राखी की प्रेग्नेंसी न्यूज से लेकर मिसकैरिज के दर्द तक की पूरी डिटेल्स भी कैप्शन में शेयर की हैं।
विरल भयानी कैप्शन में लिखा है ,“ राखी हमेशा हमें हंसाती हैं और हम उन्हें बहुत लाईटली लेते हैं। लेकिन दुख की बात ये है की बीते कुछ डिनोनें राखी ने काफी कुछ सहा है। अपनी मां की तबीयत की जानकारी शेयर करने के साथ ही अपनी मिसकैरिज की बात भी शेयर की है। राखी बताती हैं जी भाई मैं प्रेगनेंट थी। ये बात मैने बिग बॉस मराठी में भी बताई थी। लेकिन वहां सबको ये बातें मजाक लग रही थी। नतीजा किसी ने भी इस बात को सीरियस नहीं लिया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लगाई क्लास
राखी के मिसकैरिज की बात आने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी भी शुरु कर दी हैं। एक यूजर ने कहा, “अब मुझे इसकी बातों पर ज़रा सा भी यकीन नहीं है। अब इस चीज को ख़त्म करो।”
किसी दूसरे यूजर ने गुस्से दिखाते हुए लिखा की , “इस औरत को सिर्फ लाइमलाईट में बने रहना पसंद है और वो इसके लिए कुछ भी कर सकती है। पूरी पब्लिक को बेवकूफ बना रखा है।”
फिलहाल लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए ये कह सकते हैं की राखी सावंत के ड्रामे को अब लोग और नहीं देखना चाहते।