Rakhi Sawant Arrested: राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, मॉडल के आरोप पर राखी पुलिस की हिरासत में

इन दिनों राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। आदिल खान से निकाह के बाद से ही राखी आए दिन सुर्खियां बटोर रही हैं। इन्हीं खबरों के बीच राखी को जबरदस्त झटका लगा जब अंबोली पुलिस ने उन्हें आज यानी 19 जनवरी को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में लिया। शर्लिन [...]

By ·

इन दिनों राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। आदिल खान से निकाह के बाद से ही राखी आए दिन सुर्खियां बटोर रही हैं। इन्हीं खबरों के बीच राखी को जबरदस्त झटका लगा जब अंबोली पुलिस ने उन्हें आज यानी 19 जनवरी को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में लिया। शर्लिन चोपड़ा के रिपोर्ट किए गए केस के बारे में पूछताछ के लिए राखी को थाने बुलाया गया है। इसकी जानकारी शर्लिन ने खुद दी है।

Rakhi Sawant and Sherlyn Chopra

राखी सावंत पुलिस कस्टडी में

एएनआई ने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा है की एक महिला मॉडल द्वारा राखी सावंत पर आरोप लगाया गया है की मॉडल की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल की गई है। इस शिकायत दर्ज कराने के बाद ही अंबोली पुलिस ने राखी को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें राखी को दर्ज शिकायत को लेकर पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया है। शर्लिन चोपड़ा ने भी ट्वीट कर लिखा है की ब्रेकिंग न्यूज़!! अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को FIR 883/2022 के संबंध में अरेस्ट कर लिया है। कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई के सेशन कोर्ट ने खारिज़ कर दिया।

शर्लिन चोपड़ा बनाम राखी सावंत

मुंबई पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता यानी शर्लिन चोपड़ा का आरोप है की राखी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनका आपत्तिजनक वीडियो सबको दिखाया था। इसके साथ ही राखी ने अभद्र टिप्पणी भी की थी। इस शिकायत के डिफेंस में राखी ने कहा की पिछले साल शर्लिन ने भी यूट्यूब पर एक वीडियो डाला था जिसमें राखी के खिलाफ आपत्तिजनक कॉमेंट किया था और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था।

अब देखना बिल्कुल दिलचस्प होगा की राखी इस ड्रामे से कैसे बाहर निकलती हैं। आपको बता दें आजकल राखी अपने आए दिन ड्रामे को लेकर काफी चर्चा में हैं। राखी और आदिल के निकाह की ख़बर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। राखी के वर्कफ्रंट की बात करें तो राखी ने बिग बॉस सीजन 4 मराठी में हिस्सा लिया था। बाद में फाइनल्स में उन्होंने क्विट कर दिया था। इस शो के लिए उन्हें 9 लाख रुपए मिले।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें