Rakhi Sawant का पेट डॉग भी मां को कर रहा है मिस, वीडियो देख आंखें भर जायेंगी

Rakhi Sawant Mother Demise: राखी सावंत की मां की मौत खबर सुनते ही मानों राखी की तो दुनिया ही उजड़ गई। इस दुख के मौके पर उनके पति आदिल खान दुर्रानी भी मौजूद थे। खैर राखी के आंसू देखकर किसी का भी दिल भर आएगा। हालाँकि राखी की मां का कैंसर का इलाज चल रहा [...]

By Akanksha Pandey · 29/1/2023


Rakhi Sawant Mother Demise: राखी सावंत की मां की मौत खबर सुनते ही मानों राखी की तो दुनिया ही उजड़ गई। इस दुख के मौके पर उनके पति आदिल खान दुर्रानी भी मौजूद थे। खैर राखी के आंसू देखकर किसी का भी दिल भर आएगा। हालाँकि राखी की मां का कैंसर का इलाज चल रहा था।इसलिए उन्हें हॉस्पिटल भी ले जाया गया। लेकिन कल देर रात उनका निधन हो गया। इस गम के पल में राखी सावंत का पालतू कुत्ता भी अपना गम छुपा नहीं सका।

Rakhi Sawant’s Dog

पेट डॉग मां को ढूंढता हुआ

गौरतलब है की राखी सावंत की मां काफी समय से बीमार चल रही थी। इस वजह से उन्हें कई बार हॉस्पिटल के चक्कर भी लगाने पड़ रहे थे। इस दौरान राखी ने भी कई बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फैंस से अपनी मां की तबियत खराब होने की अपडेट दी थी। हालांकि मां का कैंसर का इलाज चल ही रहा था। लेकिन राखी सावंत की मां रेखा भेड़ा को बचाया ना जा सका। मां की मौत से राखी काफी ज्यादा दुख में है। बहरहाल जब मां को अंतिम विदाई के लिए ले जाया जा रहा था। तभी राखी का पेट डॉग भी अपनी मां को अंतिम विदाई देने पहुंच गया। वो किसी के रोक नहीं रुक रहा था। बेचैनी में कूद कूद कर देख रहा था। बाद में राखी सावंत के कहने पर डॉग ने मां को देखा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को behindtalkieshindi ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपलोड किया है।

रोती हुई राखी ने सलमान खान को पुकारा

बताते चलें की राखी का सुख हो या दुख हो सोशल मीडिया पर सबको पता रहता है । यही वजह की राखी सावंत से लोग जुड़ा हुआ महसूस करते हैं । हाल ही में उनकी मां के देहांत के बाद उनके फैंस ने भी उनको सांत्वना दी है। हैरानी की बात ये थी राखी ने अपने गम में भाईजान सलमान खान को पुकारा था। इस बात से ये तो साफ हो गया की सलमान खान सबके दुख के साथी हैं। और अपनों का साथ कभी नहीं छोड़ते।

राखी सावंत की मां के लिए अंतिम प्रार्थना

मां रेखा भेड़े की अंतिम विदाई पर राखी सावंत के साथ उनके पति आदिल खान दुर्रानी भी मौजूद थे । आदिल खान ने पूरे समय उनका हाथ पकड़े रखा | और उनका हौसला बनाए रखने की भी पूरी मदद की। अंतिम प्रार्थना में सबने मां की आत्मा की शांति के लिए एक भजन गया । इस भजन के दौरान भी राखी अपने आंसू रोक नहीं पा रही थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full