राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर,अस्पताल में हुईं भर्ती

Bollywood News: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने फैंन्स को एक बुरी खबर सुनाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि उनकी मां जया भेड़ा एक बार फिर से एक घातक बीमारी से जूझ रही हैं। फिलहाल वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि एक

By ·

Bollywood News: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने फैंन्स को एक बुरी खबर सुनाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि उनकी मां जया भेड़ा एक बार फिर से एक घातक बीमारी से जूझ रही हैं। फिलहाल वह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि एक वीडियो में जरिए राखी ने अपनी मां की सेहत के बारे में अपडेट दिया और कहा कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया है। उनके लिए सभी की दुआओं की जरूरत है।

Rakhi Sawant

सामने आए वीडियो में राखी की मां अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इससे पहले कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात दे चुकी हैं। अब उनके ब्रेन ट्यूमर होने की खबरों ने राखी के फैन्स का दिल तोड़ दिया है। फैन्स राखी के पोस्ट पर उनकी मां के जल्दी होने के लिए दुआ कर रहे हैं।

वीडियो में रोती दिखीं राखी सावंत

राखी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह रोती हुई दिखाई दे रही हैं। वह वीडियो में कह रही हैं कि मैं कल रात बिग बॉस के घर से बाहर आई और मुझे वास्तव में सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। मां की तबीयत ठीक नहीं है। वह अस्पताल में हैं। कृपया उनके लिए दुआ करें। बिग बॉस के घर में मुझे किसी ने नहीं बताया कि वह ठीक नहीं हैं। मुझे नहीं पता था कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। मेरी मां को ब्रेन ट्यूमर हुआ है। ‘ राखी सावंत के अनुसार, उनकी मां के घातक रोग की शुरुआत लेफ्ट साइड के पैरालिसिस से हुई थी। कई टेस्ट हो चुके हैं हालांकि अब उन्हें और चीजों से भी गुजरना पड़ेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

बता दें कि 2021 में राखी ‘बिग बॉस 14 ‘ में भाग ली थीं और फाइनलिस्ट बनने के बाद जब वह घर लौंटी थीं तो , उन्हें पता चला था कि उनकी मां को कैंसर है। तब उन्होंने ये भी बताया था उन्होंने सलमान खान के ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ के अलावा संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त द्वारा चलाई जाने रही कैंसर के इलाज से जुड़ी संस्था ‘नरगिस दत्त फाउंडेशन’ से भी मदद की गुहार लगाई थी। इस बारे में उनकी बात प्रिया दत्त और ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ से हुई थी और दोनों ने उनकी मां की बीमारी और इलाज से जुड़ी फाइल मंगवाई थी। फिर उनकी मदद भी किया था। अब एक बार फिर जब राखी बिग बॉस मराठी (Bigg Boss Marathi) शो की फाइनलिस्ट बनकर लौंटी हैं तो उन्हें एक बार फिर से झटका लगा है। अब देखना होगा की इस बार उनकी मदद के लिए कौन सामने आता है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें