Rakhi Sawant के भाई ने आदिल पर लगाए संगीन आरोप, कहा- ‘वो उसे जानवरों की तरह पीटता था’

Rakhi Sawant Brother Rakesh Sawant: एक्ट्रेस राखी सावंत के जीवन में इस समय काफी उथल-पुथल चल रही है। जहां आए दिन राखी एक नए खुलासे के साथ मीडिया के सामने आती हैं, तो वहीं अब उनके भाई राकेश सावंत भी नए खुलासे करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में, राखी सावंत के भाई राकेश [...]

By Team Khana Talkies · 8/2/2023

Rakhi Sawant Brother Rakesh Sawant: एक्ट्रेस राखी सावंत के जीवन में इस समय काफी उथल-पुथल चल रही है। जहां आए दिन राखी एक नए खुलासे के साथ मीडिया के सामने आती हैं, तो वहीं अब उनके भाई राकेश सावंत भी नए खुलासे करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में, राखी सावंत के भाई राकेश का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आदिल खान पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको ये वीडियो दिखाते हैं।

राखी सावंत के भाई के आरोप

दरअसल, सोशल मीडिया पर राखी सावंत के भाई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी के भाई राकेश कहते नजर आ रहे हैं कि आदिल राखी को मारा करते थे। जिस दिन मां का देहांत हुआ उस दिन भी आदिल ने राखी को मारा। परिवार के लोगों ने आदिल को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने बदतमीजी करते हुए कहा कि वो उनका आपसी मामला है। राखी के परिवार वालों ने उसका मेडिकल चेकअप कराया और उसके शरीर के दाग काफी दर्दनाक हैं। राकेश आगे कहते हैं कि मैंने तो उस दिन भी बात की थी, जिस दिन आदिल ने पहली बार हाथ उठाया था। राकेश सावंत ने यह भी बताया कि आदिल ने राखी का पैसा दुबई में लगाया है, राखी के पैसों से दुबई में घर खरीदा है।

राखी ने आदिल पर किया केस

आपको बता दें कि राखी सावंत ने आदिल खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद मंगलवार को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान दुर्रानी को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच शुरू करते हुए आदिल से पूछताछ कर रही है। इस दौरान राखी सावंत ने बताया, ”पुलिस की हिरासत में जाने से पहले आदिल खान मेरे घर पर सुबह मुझे मारने आया था, इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस स्टेशन कॉल किया। आदिल के साथ मेरा कोई पैचअप नहीं हुआ है। इंसान धमकियां देता है और कहता है कि मैंने उसकी मीडिया में बदनामी कर दी।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full