‘तू कैसा मुसलमान है’… गिरफ्तारी की खबरों पर ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant का Adil को करारा जवाब
राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी फिर से अपने आपसी मतभेदों को लेकर मीडिया में छा गए हैं। Rakhi sawant viral video: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन अब उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ( Adil Khan Durrani) भी खबरों का हिस्सा बन
राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी फिर से अपने आपसी मतभेदों को लेकर मीडिया में छा गए हैं।
Rakhi sawant viral video: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर चर्चा में रहती ही हैं, लेकिन अब उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ( Adil Khan Durrani) भी खबरों का हिस्सा बन गए हैं। राखी के एक्स हसबैंड ने बिग बॉस फेम सोमी से 3 मार्च 2024 को सीक्रेट वेडिंग कर ली। आदिल की दूसरी शादी ने कोहराम मचा दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर आदिल और सोमी की शादी की फोटो वायरल हुई, लोग शॉक्ड रह गए। अब हैरान तो होना ही था, क्योंकि राखी और उनके रिश्ते पहले से ही जगजाहिर तो हैं ही। दुर्रानी ने सोमी खान को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखने की खूब कोशिश की लेकिन वो इसमें कामयाब न हो सके।
शादी के वीडियो आए सामने
आदिल दुर्रानी खान और सोमी खान की सीक्रेट शादी ने सभी को हैरान कर दिया है। जैसे ही वेडिंग विडियो सामने आई सभी के होश उड़ गए। जैसे ही शादी हुई दोनों मीडिया में लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी बीच दोनों रिश्ते और राखी के रिश्तों को लेकर भी बातें कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/C4k7s-4oMLZ/?igsh=cXc5MXpxbzh6MW5q
ऐसे में आदिल ने अपनी एक्स वाइफ को लेकर दावा किया है कि उसपर पहले से ही कई सारे केस दर्ज हैं, जब वो भारत आए तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। पता हो कि राखी इन दिनों दुबई में हैं।
राखी ने आदिल को दिया करारा जवाब
राखी सावंत को जैसे ही इस खबर की भनक लगी तो वो भड़क गईं। उन्होंने इस बात पर आदिल को ‘बदतमीज’ और ‘सुअर’ तक कह डाला। साथ ही पलटवार करते हुए कहा कि वो जल्द ही इंडिया आ रही हैं, और फिर वहां आकर उनसे निपटेगी। एक्ट्रेस ने आदिल को ताना मारते हुए ये तक कह डाला कि वो उनके नाम कि रोटी खा ले।
राखी सावंत ने आदिल के मुसलमान होने पर कही ये बात
राखी सावंत वो नाम है जो बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। अब एक्ट्रेस पर आदिल ने जैसे ही इल्जामों की बारिश की तो राखी भी उसपर बरस पड़ी। एक्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जो वायरल हो रहा है। इसमें वो आदिल को कहती नजर आ रही हैं कि अरे बदतमीज, बगैर पहली बीवी को तलाक दिए दूसरी शादी करने वाले तू मुसलमान खुद को कहता है।
अरे किचड़ में पड़े हुए सुअर तुने तो अल्लाह को नहीं बख्शा, रमजान के पाक महीने में तू मीडिया में जाकर गंदगी कर रहा है… तू कैसा मुसलमान है। मीडिया को तो टीआरपी चाहिए’।
खा ले राखी के नाम से रोटी
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि तुझे क्या लगा कि मीडिया तेरे पास आती है। वो राखी सावंत के नाम से तेरे पास आती है। तू और राखी सावंत को कितना इस्तेमाल करेगा। तेरे में जितनी ताकत है, जा राखी सावंत का नाम इस्तेमाल कर, तेरी रोजी रोटी खा ले। तुझे रोजी रोटी दे दी मैंने। जा राखी सावंत का नाम ले, मीडिया में बैठ। तुझे मीडिया छाप रहा है मेरे नाम से ना। मेरे नाम से तेरी रोटी खा ले। आ रही हूं हिंदुस्तान में, बहुत जल्द, इंतजार कर।’