Rakhi Sawant ने Adil Khan Durrani की गर्लफ्रेंड का नाम किया रिवील, कहा- ‘वो गया छोड़कर…’

Rakhi Sawant-Adil Khan Durrani: राखी सावंत इन दिनों खूब चर्चा में हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में, उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके और उनके पति आदिल के बीच सब कुछ ठीक हो गया है और आदिल [...]

By Team Khana Talkies · 6/2/2023

Rakhi Sawant-Adil Khan Durrani: राखी सावंत इन दिनों खूब चर्चा में हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में, उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके और उनके पति आदिल के बीच सब कुछ ठीक हो गया है और आदिल उनके पास सब कुछ छोड़कर वापस आ गए हैं, लेकिन कुछ देर पहले राखी का जो वीडियो सामने आया है उसने सबको हैरान करके रख दिया है। आइए आपको दिखाते हैं इस वीडियो में राखी ने क्या कहा है।

राखी ने बताया आदिल की गर्लफ्रेंड का नाम

इस वीडियो में राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ”आदिल एक तनु नाम की लड़की के साथ रह रहे हैं। मैं बिग बॉस में जब गई तो आदिल के हवाले सब कुछ कर के गई थी। जब मैं बाहर आई तो आदिल के फैंन्स ने ही मुझे उनके अफेयर्स के वीडियो और फोटोज भेजे। तब मुझे पता चला कि उनका अफेयर चल रहा है। मैंने आदिल को काफी समझाया कि मेरी मां हॉस्पिटल में हैं। यह सब छोड़ दीजिए। मैं यह सब सहन नहीं कर पाउंगी, लेकिन आदिल ने तब भी मुझे धोखा दिया।” राखी ने आगे बताया, ”मेरे पति को चुराकर कितने दिन रखोगी। तुम्हारी लाइफ उसके साथ कितने दिन है। मैं क्या बोलूं मेरा ही सिक्का खोटा है।”

View this post on Instagram

A post shared by Hindi Behind Talkies (@behindtalkieshindi)

राखी ने आदिल पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि राखी ने इससे पहले अपने पति आदिल खान दुर्रानी (Rakhi Sawant marriage pics) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडिया के सामने बताया था कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं। राखी ने कहा था, ”तुम्हारी लड़की मुझे धमकियां दे रही है। मेरे पास इसका रिकॉर्ड है। तुम कहते हो न मीडिया में क्यों आती हो घर की बात घर में रखो, तो मुझे घर पर रह कर फ्रिज में नहीं जाना है। मैं अपने अधिकारों के लिए लड़ाई करती रहूंगी।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full