राखी सावंत से निकाह को लेकर आदिल खान ने किया एतराज, कहा- ’10-12 दिन बाद उठेगा सच से पर्दा’
Rakhi Sawant :राखी सावंत एंटरटेनमेंट जगत का ऐसा नाम है को हमेशा अपनी छोटी छोटी बातों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार राखी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। राखी सावंत ने इंटरनेट के ज़रिए लोगों को बताया था की उनका निकाह आदिल खान दुर्रानी के साथ सात [...]
Rakhi Sawant :राखी सावंत एंटरटेनमेंट जगत का ऐसा नाम है को हमेशा अपनी छोटी छोटी बातों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार राखी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। राखी सावंत ने इंटरनेट के ज़रिए लोगों को बताया था की उनका निकाह आदिल खान दुर्रानी के साथ सात महीने पहले ही हो चुका है। इस निकाहनामे में राखी का नाम बदल कर फातिमा रखा गया था। लेकिन अपनी निकाह की न्यूज के साथ ही उन्होंने अपने शौहर आदिल खान दुर्रानी पर कई आरोप भी लगाए हैं।
राखी ने बताया की आदिल का एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है। आगे वो कहती हैं कि आदिल का अफेयर मराठी बिग बॉस की कंटेस्टेंट के साथ चल रहा है। उन्होंने आदिल के फोन से कुछ सबूत भी इकठ्ठे किए हैं । लेकिन हद तो तब हो गई जब इन सभी झमेलों के बीच आदिल ने राखी सावंत के साथ अपने निकाह करने की बात को गलत ठहराया।
निकाह से क्यों है इनकार?
सोशल मीडिया पर रखी सावंत ने एक इंटरव्यू का विडियो क्लिप शेयर किया है। इस विडियो में आदिल ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वो जनता को 10 से 12 दिनों के बाद शादी का सच बताएंगे। उन्होंने वीडियो में आगे कहा की जहां जनता 7 महीने इंतजार कर सकती है वहां 10-12 दिन का इंतजार लोग कर सकते हैं। हैरानी की बात तो तब हुई जब इस बात का खुलासा हुआ की ये वीडियो राखी ने खुद शूट किया था।
आपको बता दें आदिल खान दुर्रानी ने निकाह मामले में किसी भी बात पर कोई सहमति और ना ही आपत्ति जताई है। उन्होंने बस जनता से 10-12 दिन का केवल समय मांगा है।
राखी सावंत के आरोप
राखी सावंत मीडिया में बने रहने के लिए हमेशा फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में जब शादी की बात बताई थी तब भी उन्होंने आदिल संग कई फोटोज और विडियोज भी शेयर किए थे। राखी ने कहा की उनकी जिंदगी की गाड़ी ठीक नहीं चल पा रही है। इसलिए उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया। हालांकि आदिल ने राखी को निकाह की बात मीडिया तक पहुंचने से मना किया था। लेकिन एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का पता चलते ही राखी ने मीडिया के सामने अपने आंसू बहाते हुए सारा सच बताया।
आपको बता दें की इस वक्त राखी सावंत की पर्सनल लाइफ में काफी उथल पुथल मची हुई है। बिग बॉस मराठी की कंटेस्टेंट रही राखी जब बाहर आईं तो उन्हें मां के हॉस्पिटल एडमिट होने की जानकारी मिली। उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर है जिसका इलाज मुंबई में जारी है। राखी सावंत ने इंस्टा पर लाइव जाकर अपने फैंस को ये बात बताई है। इस लाइव वीडियो में राखी रोते हुए और फैंस से बोलती हैं की मेरी मां के लिए दुआ करो। आपको बता दें की बीते कुछ दिनों पहले ही राखी की मां कैंसर से मुक्त हुई थी और अब ये ब्रेन ट्यूमर की मुसीबत उनपर आ पड़ी है।