Rakhi Sawant Mother: राखी सावंत की मां जया सावंत का हुआ निधन, अस्पताल में थीं भर्ती

Rakhi Sawant Mother: राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है। वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती थीं। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर था। राखी सावंत की फ्रेंड ने जया सावंत के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बताया जा रहा है कि जया सावंत की स्थिति काफी गंभीर [...]

By ·

Rakhi Sawant Mother: राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया है। वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती थीं। राखी की मां को ब्रेन ट्यूमर था। राखी सावंत की फ्रेंड ने जया सावंत के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बताया जा रहा है कि जया सावंत की स्थिति काफी गंभीर थी।

Rakhi Sawant Marriage With Adil Khan Durrani

स्थिति गंभीर बनी हुई थी- राखी

राखी काफी समय से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस से मां के लिए दुआ करने की गुजारिश कर रही थीं। यह राखी के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। राखी ने खुद भी अपनी मां के निधन को कंफर्म किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, ”मां अब नहीं रही।” वहीं, उनकी फ्रेंड ने अपनी मीडिया संग बातचीत में इस को कंफर्म किया है।

कैंसर से लंबी लड़ाई

बता दें कि पिछले 3 साल से राखी सावंत की कैंसर से जूझ रही थीं। हालांकि, इस बीच उनकी स्थिति में सुधार आया था, लेकिन बाद में उनकी हालत फिर खराब हो गई थी। राखी ने बताया था कि उनकी मां के इलाज में सलमान खान ने भी उनकी मदद की थी और वह समय समय पर उनका हेल्थ अपडेट लेते रहते थे। बता दें कि राखी हाल ही में बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने पहुंची थीं और बाहर निकलने पर उन्हें पता चला था कि उनकी मां की हालत ठीक नहीं है, जिसके बाद वह बिग बॉस से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंची थीं। बाहर आने के बाद उन्होंने पैपराजी को यह भी बताया था कि उनकी मां की तबीयत बहुत खराब है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें