44 की उम्र में राखी सावंत ने किया निकाह, नेटिजंस ने बताया ड्रामा

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने शादी तो कर ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। राखी ने 7 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था। राखी ने गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने बुधवार यानी 13 जनवरी 2023 को अपने [.

By ·

Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने शादी तो कर ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। राखी ने 7 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था। राखी ने गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने बुधवार यानी 13 जनवरी 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर शादी की तस्वीरें, वीडियोज के साथ मैरिज सर्टिफिकेट भी शेयर किया था।

Bollywood News

राखी ने की दूसरी शादी

शादी के बाद यूजर्स ने राखी सावंत की शादी को उनका नया ड्रामा बताया है। राखी ने आदिल को वरमाला पहनाते हुए शादी का वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस की एक्साइटमेंट देखते ही बनती है। अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी कर राखी की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Bollywood news

ट्रोल हुई राखी सावंत

जहां यूजर ने आदिल के लिए लिखा, ”हो गया बर्बाद बेचारा।” तो वहीं यूजर्स राखी को लिमिट क्रॉस न करने की नसीहत देते दिखे। एक ने लिखा, ”कुछ मजाक है शायद। आदिल ने नहीं रखा कोई स्टेट्स।” एक यूजर ने राखी की शादी को लव जिहाद बताते हुए लिखा, ”ये भी एक फेक शादी, थोड़े दिनों बाद टूट जाएगी।”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें