Rakhi Sawant ने पति Adil Khan Durrani पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा- ‘आदिल मुझे…’
Rakhi Sawant Wedding: ड्रामा क्वीन के नाम से जानी-जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) का ये दौर काफी मुश्किल भरा है। अपनी मां को खोने के बाद राखी सावंत पर अब एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जी हां, राखी सावंत की शादी खतरे में है। काफी समय से राखी सावंत और आदिल [...]
Rakhi Sawant Wedding: ड्रामा क्वीन के नाम से जानी-जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) का ये दौर काफी मुश्किल भरा है। अपनी मां को खोने के बाद राखी सावंत पर अब एक और दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। जी हां, राखी सावंत की शादी खतरे में है। काफी समय से राखी सावंत और आदिल खान दर्रानी सुर्खियों में है। राखी ने अपने पति आदिल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने पैपराजी को भी फटकार लगाई है। Read this also: Arjun Kapoor ने अपनी मां को लिखा इमोशनल नोट, अनदेखी तस्वीर शेयर कर किया विश
पति ने कहा जोकर- Rakhi Sawant
दरअसल, सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी अपना दुखड़ा रोते हुए नजर आ रही हैं। इसी के साथ राखी ने उन लोगों को भी बहुत सुनाया है, जो उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, ”तुम लोग मेरा मजाक बना रहे हो। मेरी मां को गुजरे 4 दिन नहीं हुए हैं। लोगों के ये सब ड्रामा लग रहा है वो मेरा मजाक उड़ा रहे हैं। क्या उनके घर में बहन-बेटी नहीं है? क्या उनके साथ भी ये ऐसे भी पेश आते हैं? ये मेरा नाटक नहीं है आदिल कल मुझ पर हंस रहा था। उसने कहा कि सार्वजनिक रूप से बोलने पर दुनिया मेरा मजाक उड़ा रही है। मैं हीरो बन गया और तुम जोकर।” Read this also: Pathaan ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! बॉक्स ऑफिस 9वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपए
Rakhi Sawant ने आदिल पर लगाए ये गंभीर आरोप
वीडियो में आगे राखी ने पैपराजी के सामने आदिल पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा, ”मेरे पति ने सबके सामने इस मामले पर बात न करने की धमकी दी है और कहा कि अगर मैंने ऐसा किया तो वह मुझे तलाक दे देगा। मैंने मीडिया के सामने बस उस लड़की को चेतावनी दी, इसके बाद उस लड़की का मेरे पास फोन आया और उनसे कहा मैं किसी ने नहीं डरती।” Read this also: फिर एक बार Rakhi Sawant की शादी खतरे में! पति आदिल को लेकर किया बड़ा खुलासा