Rakhi Sawant ने किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, बताया पहले ही हो चुकी थी आदिल की शादी
Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन एक से बड़े एक खुलासे करते नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है साल 2023 उनके लिए काफी दुख भरा है। तभी तो राखी आए दिन मीडिया के सामने एक नया खुलासा करते हुए अपना दुख जाहिर करती हैं। हाल ही में, राखी सावंत [...]
Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन एक से बड़े एक खुलासे करते नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है साल 2023 उनके लिए काफी दुख भरा है। तभी तो राखी आए दिन मीडिया के सामने एक नया खुलासा करते हुए अपना दुख जाहिर करती हैं। हाल ही में, राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने पति आदिल को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। Also Read: Sidharth-Kiara के लग गई मेहंदी-सज गया मंडप, सामने आया खूबसूरत वीडियो
3 साल पहले हो चुकी है आदिल की शादी
दरअसल, राखी सावंत ने अपने लेटेस्ट वीडियो में यह बताया है कि आदिल पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा, “मेरा शादी से भरोसा उठ गया है। मेरी जिंदगी अब बदतर हो गई है।” राखी ने बताया कि उनके पति पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने 3 साल पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली थी। हालांकि, इन सभी बातों के बारे में जब राखी के पति आदिल से पूछा गया तो वह चुप्पी साधे नजर आए। Also Read: Govinda ने लगाए थे Salman Khan पर गंभीर आरोप, कहा- ‘मुझे रिप्लेस किया गया…’
आदिल खान ने मांगी एक दिन की मोहलत
वहीं, जब आदिल खान से पूछा गया कि क्या उन्होंने राखी के साथ मारपीट की है और उन्हें घर की चाभी नहीं दे रहे? तो उन्होंने अपने जवाब में कहा, ”मुझे कल एक दिन की मोहलत दो… परसों मैं जवाब दूंगा।” खैर, अब देखना यह होगा कि आदिल परसों राखी के इन आरपों पर क्या जवाब देते हैं। क्या वह कोई कॉन्फ्रेंस करने के बारे में सोच रहे हैं या फिर वह सीधे तौर पर राखी सावंत के साथ बैठकर मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। Also Read: Sidharth-Kiara की संगीत नाइट का वीडियो आया सामने, एक साथ डांस करता दिखा कपल