OMG! मां की याद में रो पड़ी Rakhi Sawant, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट, देखें वीडियो

Rakhi Sawant: राखी सावंत (Rakhi Sawant) को बॉलीवुड की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल पर्सनालिटीज में गिना जाता है. वैसे तो राखी काफी खुशमिजाज हैं और कैमरे के सामने अपनी बेबाक अदाओं के चलते काफी सूर्खियां बटोरती हैं. मगर इस बार राखी मां की याद में इमोशनल हो गई हैं. ऐसे में राखी ने सोशल मीडि

By Sakshi Pandey · 10/10/2023

Rakhi Sawant: राखी सावंत (Rakhi Sawant) को बॉलीवुड की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल पर्सनालिटीज में गिना जाता है. वैसे तो राखी काफी खुशमिजाज हैं और कैमरे के सामने अपनी बेबाक अदाओं के चलते काफी सूर्खियां बटोरती हैं. मगर इस बार राखी मां की याद में इमोशनल हो गई हैं. ऐसे में राखी ने सोशल मीडिया पर मां की तस्वीर के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. जिसे देखकर राखी के फैंस की आंखों में भी आंसू आ गए हैं.

बीती रात राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके सभी को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में राखी ने अपनी मां की कुछ तस्वीरें लगाई हैं. जिसके बैकग्राउंड में भावुक कर देने वाला गाना चल रहा है. ‘मैं कभी बतलाता नहीं मां…पर अंधेरे से डरता हूं मैं मां…’ गाने की इन पंक्तियों को सुनकर फैंस की आंखें नम हो गई हैं. वहीं इसके कैप्शन में राखी ने लिखा कि, आपकी बहुत याद आ रही है मां (Mom Miss You). जिसके साथ रोने वाले इमोजी भी लगे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

राखी का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस उनके दुख का अंदाजा लगा सकते हैं. ऐसे में एक फैन ने राखी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, अल्लाह उनको जन्नत दे आमीन. तो वहीं राखी की एक फैन ने उनको संतावना देते हुए कहा कि, आप अकेले नहीं हैं हम आपके साथ हैं.

बता दें कि, राखी सावंत छोटे पर्दे के फेमस शो बिग बॉस मराठी का हिस्सा रह चुकी हैं. ऐसे में शो से बाहर आने के बाद राखी को पता चला कि उनकी मां जया सावंत ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से परेशान हैं. जिसके बाद से राखी की मां का इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा था. वहीं इसी साल 28 जनवरी 2023 को राखी की मां ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full