Poonam Pandey Death : पूनम पांडे की मौत से हर कोई शॉक्ड, राखी सावंत ने कहा- सच बात क्या है? मैं जानकर रहूंगी…

Poonam Pandey death: 32 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया. पूनम की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई जा रही है. ये जानकारी उनके इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट शेयर करके दी गई है. हालांकि इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है और किसी को भी यकीन नहीं [...]

By Shaikh Almina · 2/2/2024

Poonam Pandey death: 32 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया. पूनम की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई जा रही है. ये जानकारी उनके इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट शेयर करके दी गई है. हालांकि इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है और किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है. क्योंकि मौत से ठीक तीन दिन पहले ही एक इवेंट में शामिल हुई थी. जिसमें वह अच्छी खासी दिख रही थीं.

पूनम पांडे की मौत पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रिएक्शन दिया है. राखी ने कहा कि सच बात क्या है? मैं जानकर रहूंगी. पूनम पांडे की निधन की खबर मिलने के बाद राखी सावंत सोशल मीडिया पर लाइव आईं और उन्होंने दुख जाहिर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘दोस्तों पूनम को लेकर जो न्यूज आ रही है वो सच है क्या? मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है. इसलिए दोस्तों जिंदगी में किसी भी तरह का स्ट्रेस मत लो. पूनम केवल 32 साल की थी. उसने शादी की थी डिवोर्स लिया था. उसने सबकुछ के बारे में मुझे बताया, वो जीवन में अकेले रहना चाहती थी. उसके बड़े-बड़े सपने थे. अवॉर्ड्स पाना, बड़े फैशन शो का हिस्सा होना और तमाम चीजों की वो शौकीन थीं.

राखी ने बताया कि वो पूनम के साथ एक वीडियो भी करने वाली थी. मुझे नहीं लग रहा है कि ये सच है.’राखी सावंत आगे कहती है कि मैं उसके हसबैंड को फोन करूंगी, सच बात क्या है? सर्वाइकल कैंसर था या फिर कोई और बात है. सस्पेंस हुआ है तो मैं हैरान हूं. वो किसी के लेने-देने में नहीं थी, किसी से लफड़े-झगड़े भी नहीं करती थी. मैं प्रार्थना करती हूं कि ये न्यूज गलत हो. इसके बाद वो पूनम के लिए प्रार्थना करने लगती हैं.

राखी के लाइव वीडियो पर लोगों ने किया ऐसा बड्ढा कॉमेंट

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।एक ने लिखा है, इसको जाना चाहिए था पूनम के बदले। एक ने लिखा, तुम तो मत ही बोलो कुछ। एक ने लिखा, ”इस औरत से भी हद हुई थी, हर चीज में अपना फुटेज लेने आ जाती है।” एक ने लिखा, ”वीडियो के बीच में अपना मोटा पेट ना ही दिखती तो सही था।”

इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं लेकिन राखी ने किसी को भी कोई जवाब नहीं दिया है। आप देखिए राखी सावंत का ये वीडियो जोकि आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग उल्टा राखी को ट्रोल कर रहे हैं..

मौत से तीन दिन पहले इवेंट में शामिल हुई थीं.

पूनम पांडेय ने इंस्टाग्राम पर तीन दिन पहले यानी 29 जनवरी को एक इवेंट की एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसमें वह क्रूज पर हुए इवेंट में नजर आ रही थी. वीडियो में पूनम ब्लैक लेदर लुक ट्राउजर और व्हाइट टॉप पहने दिखीं. इस वीडियो के कैप्शन में पूनम ने अपनी जिंदगी के बैलेंस की बात लिखी थी. वहीं 2 फरवरी को उनकी मौत को लेकर उनके आईडी से पोस्ट की गई. जिससे हर कोई शॉक्ड है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full