OMG! साउथ सुपरस्टार के फैन ने तमिलनाडु में बनवाया भव्य मंदिर, रोज होती है रजनीकांत की पूजा, सोशल मीडिया पर Video Viral
Rajnikanth: आमतौर पर फैन अपने फेवरेट सुपरस्टार्स के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. ऐसा ही कुछ दीवानगी तमिलनाडु में रजनीकांत (Rajnikanth) के लिए देखी गई है. जहां फैन ने रजनीकांत को भगवान बना दिया है. वैसे तो फैन अपने पसंदीदा कलाकार को खुश करने और खबरों में बने रहने के लिए कई [...
Rajnikanth: आमतौर पर फैन अपने फेवरेट सुपरस्टार्स के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. ऐसा ही कुछ दीवानगी तमिलनाडु में रजनीकांत (Rajnikanth) के लिए देखी गई है. जहां फैन ने रजनीकांत को भगवान बना दिया है. वैसे तो फैन अपने पसंदीदा कलाकार को खुश करने और खबरों में बने रहने के लिए कई तरीके आजमाते हैं. मगर रजनीकांत के इस फैन के कारनामें बिल्कुल अलग हैं.
दरअसल दक्षिण भारत में कई लोग एक्टर और एक्ट्रेसेस को भगवान मानते हैं. खासतौर पर साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस सामंथा, नयनतारा और खुशबू को लोगों का काफी प्यार मिलता है. वहीं समूचे भारत में रजनीकांत की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. हालांकि तमिलनाडु में रजनीकांत के फैन ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.
रजनीकांत के इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जहां थलाइवा के फैन ने उनके लिए मंदिर का निर्माण कर दिया है. मदुरै में स्थित इस मंदिर का नाम रजनीकांत वीराभीमानी है. वहीं मंदिर में रजनीकांत की 250 किलो की मूर्ति स्थापित की गई है. इसके अलावा रजनीकांत की मूर्ति के नीचे फैन ने अपने माता-पिता और गणेश भगवान की तस्वीर भी रखी है.
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के इस फैन का नाम कार्तिक है. जोकि रोज सुबह स मंदिर में रजनीकांत की पूजा जरुर करता है. कार्तिक ने रजनीकांत को अपना भगवान मान लिया है. ऐसे में कार्तिक का मंदिर और रजनीकांत की पूजा करते हुए उसका वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है.
बता दें कि, फिल्म जेलर में शानदार भूमिका निभाने के बाद रजनीकांत अब फिल्म थलाइवर 170 की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके साथ महानायाक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. ऐसे में मायानगरी मुंबई में फिल्म की शूटिंग चल रही है. खबरों की मानें तो थलाइवर 170 अगले साल गर्मी के मौसम में रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, जाने कब से शुरु होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, मिलेंगे ढेर सारे सरप्राइज