Exclusive: लाल सलाम के लिए Rajnikanth ने बेटी ऐश्वर्या से वसूली मोटी रकम, थलाइवा की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

Rajnikanth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) 73 साल की उम्र में भी बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं. कल थलाइवा की फिल्म लाल सलाम ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. वहीं शुक्रवार की सुबह से ही थिएटर्स के बाहर थलाइवा को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस का हुजूम लगा है. जेलर के बाद [

By Sakshi Pandey · 10/2/2024

Rajnikanth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) 73 साल की उम्र में भी बड़े पर्दे पर राज कर रहे हैं. कल थलाइवा की फिल्म लाल सलाम ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. वहीं शुक्रवार की सुबह से ही थिएटर्स के बाहर थलाइवा को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस का हुजूम लगा है. जेलर के बाद लाल सलाम में रजनीकांत का कमबैक जमकर सूर्खियां बटोर रहा है. मगर क्या आप जानते हैं कि लाल सलाम फिल्म के लिए रजनीकांत ने कितना पैसा वसूला है.

1 मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए लिए

रजनीकांत की न्यूली रिलीज्ड फिल्म लाल सलाम का डायरेक्शन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने किया है. हालांकि पैसों के मामले में थलाइवा किसी से समझौता नहीं करते हैं. यही वजह है कि, उन्होंने बेटी ऐश्वर्या से भी पूरी फीस वसूली है. खबरों की मानें तो इस फिल्म में रजनीकांत ने एक मिनट के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

लाल सलाम में रजीनकांत की कुल फीस

ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लाल सलाम में रजनीकांत का एक्टेंडेड कैमियो मौजूद है. जिसके चलते फिल्म में रजनीकांत का 40 मिनट बड़ा स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कैमियो के लिए उन्होंने प्रति मिनट के हिसाब से 1 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं. जिस हिसाब से 40 मिनट के सीन के लिए थलाइवा ने 40 करोड़ रुपए की फीस ली है.

रजनीकांत की फीस

रजनीकांत का नाम टॉलीवुड के सुपरस्टार्स में शामिल है. वहीं वो सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले एक्टर्स में से एक हैं. आमतौर पर रजनीकांत अपनी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से लेकर 150 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. मगर खबरों की मानें तो अपनी लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म के लिए उन्होंने 250 करोड़ रुपए की मांग की है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full