थलाइवर 170 के सेट से सामने आई रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की तस्वीर, मुंबई में खत्म हुई फिल्म की शूटिंग
Thalaivar 170: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म थलाइवर 170 (Thalaivar 170) की अपडेट्स पर फैंस की तगड़ी नजर है. एक तरफ जहां फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है. तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने फिल्म के नाम की अभी तक घोषणा नहीं की है. इसी बीच बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन को [..
Thalaivar 170: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म थलाइवर 170 (Thalaivar 170) की अपडेट्स पर फैंस की तगड़ी नजर है. एक तरफ जहां फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है. तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने फिल्म के नाम की अभी तक घोषणा नहीं की है. इसी बीच बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन को भी फिल्म में कास्ट किया गया है. जिसकी जानकारी खुद रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी. ऐसे में थलाइवर 170 से जुड़ी कुछ नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं.
पिछले हफ्ते रजनीकांत ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ तस्वीर शेयर करके सभी को चौंका दिया था. रजनीकांत ने फैंस को बताया कि, 33 साल बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एंट्री करने जा रही है. जिससे सुनने के बाद थलाइवर 170 को लेकर फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर पहुंच गया है. इसी बीच दोनों सुपरस्टार्स की एक नई फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.
लायका प्रोडक्शन ने रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की तस्वीर साझा की है. जिसमें अमिताभ बच्चन रजनीकांत को फोन में कुछ दिखा रहे हैं. जिसे देखकर रजनीकांत हंसते नजर आ रहे हैं. वहीं इस तस्वीर के कैप्शन में लायका प्रोडक्शन्स ने लिखा कि, जब सुपरस्टार और शहनशाह थलाइवर 170 के सेट पर मिले?? 33 साल बाद स्क्रीन पर दोनों एक साथ नजर आए!?? थलाइवर 170 लीजेंड्स का डबल डोज होगी. मुंबई का शेड्यूल समाप्त हुआ.
बता दें कि, थलाइवर 170 की टीम पिछले हफ्ते मुंबई आई थी. जहां बिग बी रजनीकांत के साथ फिल्म के सेट पर पहुंचे थे. हालांकि मुंबई में फिल्म का शूट पूरा हो चुका है. वहीं शूट की नई लोकेशन को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमिताभ बच्चन आगे भी फिल्म से जुड़े रहते हैं या उनका रोल महज इतना ही होगा.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलाइवर 170 में रजनीकांत पुलिस के रोल में नजर आएंगे. हालांकि अमिताभ बच्चन के किरदार को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है. वहीं फिल्म के नाम पर भी सस्पेंस बरकरार है.
ये भी पढ़ें – शिव भक्ति में लीन सारा अली खान ने दिखाई केदारनाथ की झलक, वीडियो देखकर दर्शकों को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद