Raj Kumar Rao: अब लोगों से वोट देने की अपील करेंगे राजकुमार राव, चुनाव आयोग ने एक्टर को बनाया नेशनल आइकन

राजकुमार राव एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको कोई भी भूमिका दे दी जाए तो वह किरदार बन जाते हैं। राजकुमार राव जल्द अब लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आएंगे। Rajkumar Rao: राजकुमार राव एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको कोई भी भूमिका दे दी जाए तो वह किरदार बन जाते हैं। राजकुमार राव [...]

By Shaikh Almina · 25/10/2023

राजकुमार राव एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको कोई भी भूमिका दे दी जाए तो वह किरदार बन जाते हैं। राजकुमार राव जल्द अब लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आएंगे।

Rajkumar Rao: राजकुमार राव एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको कोई भी भूमिका दे दी जाए तो वह किरदार बन जाते हैं। राजकुमार राव जल्द अब लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आएंगे। चुनाव आयोग ने मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी को अपना नेशनल आइकन बनाया है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि वह पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले अभिनेता राजकुमार राव को अपना राष्ट्रीय प्रतीक नियुक्त करेगा।

जानें फॉर्मल सेरेमनी के बारे में डिटेल्स

चुनाव निकाय ने कहा कि इस संबंध में एक फॉर्मल सेरेमनी गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। भारत भर के पांच राज्यों में 161 मिलियन से अधिक लोग अगले महीने विधानसभा चुनावों में मतदान करेंगे, भारत के चुनाव आयोग ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी।

कैसे होगा चुनाव इन स्टेट्स में ?

चुनाव आयोग ने अपनी घोषणा में कहा कि मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। 90 मेंबर विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को होंगे।

मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 17 और 30 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि राजस्थान में पहले 23 नवंबर को मतदान होना था, अब 25 नवंबर को मतदान होगा।

वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने यह भी कहा कि इन राज्यों में चुनाव एक खास महत्व रखते हैं क्योंकि ये 2024 में आम चुनाव से पहले अंतिम विधानसभा चुनाव के रूप में कार्य करेंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full