Breaking: डंकी के बाद ओटीटी पर एंट्री करेंगे राजकुमार हिरानी, साइबर सुरक्षा पर बनाएंगे वेब सीरीज, जाने कौन होगा लीड एक्टर
Rajkumar Hirani: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी जल्दी ही रिलीज होने वाली है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. वहीं Rajkumar Hirani को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में गिना जाता है. हिरानी पर्दे पर मुन्नाभाई
Rajkumar Hirani: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी जल्दी ही रिलीज होने वाली है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. वहीं Rajkumar Hirani को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में गिना जाता है. हिरानी पर्दे पर मुन्नाभाई एमबीबीएस, पीके और 3 इडियट्स जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं. वहीं डंकी के साथ हिरानी की सक्सेस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है. खबरों की मानें तो डंकी की रिलीजिंग के बाद राजकुमार हिरानी साइबर अपराध पर एक वेब सीरीज बनाने वाले हैं.
ओटीटी पर होगी एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस नई वेब सीरीज में राजकुमार हिरानी बतौर निर्माता जुड़ेंगे. वहीं इस सीरीज का निर्देशन अमित सत्यवीर करेंगे. हालांकि इस वेब सीरीज का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. मगर खबरों की मानें तो सीरीज की स्क्रिप्ट तैयार है और प्री प्रोडक्शन काम भी जोरों पर चल रहा है. यही नहीं सीरीज की स्टार कास्ट का भी चुनाव हो चुका है.
विक्रांत होंगे लीड एक्टर
मशहूर अभिनेता विक्रांत मेस्सी इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका अदा करेंगे. इस कहानी में विक्रांत साइबर एक्सपर्ट के रोल में नजर आएंगे. बता दें कि, इससे पहले विक्रांत मिर्जापुर, ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल और क्रिमिनल जस्टिस में नजर आ चुके हैं. वहीं राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज विक्रांत के लिए ओटीटी पर चौथी सीरीज होगी.
कब शुरु होगी शूटिंग
राजकुमार हिरानी प्री प्रोडक्शन खत्म होते ही सीरीज की शूटिंग शुरु कर देंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो 2024 जनवरी में सीरीज की शूटिंग शुरु हो जाएगी. वहीं सीरीज के सभी एपिसोड को पूरे 2 महीने में शूट किया जाएगा. जिसके बाद सीरीज के नाम और रिलीजिंग डेट का खुलासा हो सकता है.