Lal Salaam Teaser Out: राजनीकांत की फिल्म लाल सलाम का टीजर रिलीज, 73 की उम्र में एक्शन सीन करते देखकर हैरान हुए फैंस
Lal Salaam: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में मौजूद है. वहीं फैंस भी थलाइवा की फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं. रजनीकांत की पिछली फिल्म जेलर बड़े पर्दे पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी. तो वहीं रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवर 170 को लेकर सूर्खियों में है
Lal Salaam: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में मौजूद है. वहीं फैंस भी थलाइवा की फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं. रजनीकांत की पिछली फिल्म जेलर बड़े पर्दे पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी. तो वहीं रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवर 170 को लेकर सूर्खियों में हैं. इसी बीच रजनीकांत की अगली फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. जिसमें रजनीकांत की धमाकेदार एंट्री देखने को मिल रही है.
रजनीकांत का एक्शन अवतार
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने 12 दिसंबर को अपना 73वां जन्मदिन मनाया है. इसी दौरान फैंस को सरप्राइज देते हुए रजनीकांत ने फिल्म लाल सलाम का टीजर जारी कर दिया है. टीजर की शुरुआत रजनीकांत की शानदार एंट्री से होती है. इस फिल्म में रजनीकांत मुइनुद्दीन भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं बंगले से निकलकर भाई कार में बैठकर फैक्ट्री वाले मोहल्ले में जाते हैं. वहीं बैकग्राउंड में ए.आर.रहमान की आवाज में जलाली जलाल गाना सुनाई दे रहा है. टीजर के बीच में रजनीकांत का एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है. जहां वो गुंडो के साथ धोबी पछाड़ करते दिखाई दे रहे हैं.
लाल सलमान फिल्म
रजनीकांत को 73 की उम्र में एक्शन सीन करते देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं. वहीं टीजर देखने के बाद दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है. ये फिल्म जनवरी 2024 में पोंगल यानी मकरसंक्रांति पर रिलीज की जाएगी. वहीं फिल्म को तमिल, तेलगु, हिंदी, मलायलम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा.
रजनीकांत का वर्कफ्रंट
लाल सलाम को लेकर सूर्खियां बटोरने वाले थलाइवा अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवर 170 के चलते भी चर्चा में हैं. इस फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है. वहीं थलाइवर 170 में रजनीकांत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. लगभग 32 साल बाद दोनों सुपरस्टार्स एक सिंगल फ्रेम में कैमरे के सामने दिखाई देंगे. ऐसे में रजनीकांत की इस फिल्म को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. मगर फिल्म से जुड़ी सभी डीटेल्स को अभी गुप्त रखा गया है.