Exclusive: परिणीति संग लड़ाई होने पर राघव चड्ढा अपनाते हैं ये फॉर्मूला, राघव ने बताया अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Raghav Chadha and Parineeti Chopra) का नाम बॉलीवुड के सबसे चहेते कप्लस में शुमार है. दोनों ने पिछले साल सितंबर के महीने में उदयपुर में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. वहीं शादी के बाद दोनों कपल्स अक्सर अपनी तस्वीरे

By Sakshi Pandey · 5/2/2024

Raghav Chadha and Parineeti Chopra: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Raghav Chadha and Parineeti Chopra) का नाम बॉलीवुड के सबसे चहेते कप्लस में शुमार है. दोनों ने पिछले साल सितंबर के महीने में उदयपुर में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. वहीं शादी के बाद दोनों कपल्स अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. ऐसे में राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के राज साझा किए हैं.

हैप्पी मैरिड लाइफ का मंत्र

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में ICC यंग लीडर फोरम में हिस्सा लिया था. इस दौरान दोनों कपल्स ने अपने रिश्ते से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं. यही नहीं राघव ने नए शादीशुदा जोड़ों को खुश रहने का मंत्र भी बताया है. राघव ने कहा, “अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरूआत से ही मुझे समझ आ गया कि पत्नी हमेशा सही होती है. अगर आप ये समझ गए तो लड़ाई होगी ही नहीं.”

लड़ाई करके नहीं सोते

राघव ने आगे कहा कि, मैं इसमें एक चीज और शामिल करना चाहता हूं कि, अगर हम किसी बात पर झगड़ते हैं तो उसका हल निकाले बिना नहीं सोते हैं. राघव का कहना है कि, “अगर हमारे बीच में किसी चीज को लेकर असहमति होती है. तो या वो मुझे अपना नजरिया समझने के लिए मना लेती है या फिर मैं उसे अपना नजरिया समझा देता हूं. ऐसे में बहुत कम होता है कि, हम दोनों एक-दूसरे की बात समझने के बाद भी देर तक असहमत रहें. इस तरह से हम अपनी लड़ाई सुलझा लेते हैं. ये किसी भी बड़े-छोटे झगड़ों को सुलझाने का सबसे प्रैक्टिकल तरीका है.”

राघव ने की परिणीति की तारीफ

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने नए म्यूजिक एल्बम से कमबैक किया था. ऐसे में राघव ने परिणीति के गाने की झलक पेश करते हुए एक लम्बा-चौडा पोस्ट शेयर किया था. जिसके कैप्शन में राघव ने परिणीति को रॉकस्टार, नाइटएंगल और अपनी पर्सनल मैलोडी क्वीन कहा था.  

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full