Radhika Merchant के हाथों में लगी Anant Ambani के नाम की मेहंदी, घर मोरे परदेसिया पर किया डांस
Radhika Merchant-Anant Ambani: 29 दिसंबर 2022 को अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई हुई थी। राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में राधिका मर्चेंट के साथ पारंपरिक रोका समारोह हुआ था। दोनों परिवारों के घरों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शादी की रस्मों
Radhika Merchant-Anant Ambani: 29 दिसंबर 2022 को अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई हुई थी। राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में राधिका मर्चेंट के साथ पारंपरिक रोका समारोह हुआ था। दोनों परिवारों के घरों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शादी की रस्मों के साथ दोनों के घरों में फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। दोनों की मेहंदी सेरेमनी भी पूरी हो गई है। सेरेमनी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मेहंदी फंक्शन में फैमिली मेंबर्स और इंडस्ट्री से उनके करीबी दोस्त मौजूद थे।
राधिका ने किया जमकर डांस
फंक्शन की वायरल हुई एक वीडियो में, राधिका मर्चेंट को आलिया भट्ट के गाने घर मोरे परदेसिया पर दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जा सकता है और वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। अंबानी खानदान की जल्द ही होने वाली बहू राधिका ने मेहंदी की रात अपने शानदार डांस मूव्स और लुक्स से सभी का दिल जीत लिया। राधिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था, पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग-टीका और लंबे हार के साथ अपने लुक को पूरा किया।
राधिका के हाथों में लगी अनंत के नाम की मेहंदी
आर्टिफिशियल फूलों के साथ एक फिशटेल ब्रैड में अपने बालों को स्टाइल किया। राधिका ने कम फेस मेकअप के साथ अपने मेहंदी से भरे हाथों को दिखाया। बता दें कि 2018 में राधिका मर्चेंट ने अनंत कि बहन ईशा अंबानी और भाभी श्लोका मेहता के साथ अपने परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोरी थीं। तब से, राधिका को अंबानी परिवार के हर कार्यक्रम में देखा गया है।