रजनीकांत की हीरोइन रचिता राम संग फैन की बेहूदा हरकत, सेल्फी के बाद खींचे गाल, यूजर्स भड़के
साउथ एक्ट्रेस रचिता राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन सेल्फी लेने के बाद उनके गाल खींचता नजर आ रहा है। अचानक हुई इस हरकत से एक्ट्रेस असहज दिखाई देती हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने फैन के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए इसे निजी सीमाओं का उल्लंघन और बेहद बेहूदा हरकत बताया है।
रजनीकांत की हीरोइन रचिता राम संग फैन की हरकत ने मचाई हलचल
कन्नड़ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रचिता राम इन दिनों अपने जन्मदिन के एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। 3 अक्टूबर को 34वां जन्मदिन मनाने वाली रचिता बेंगलुरु स्थित अपने घर के बाहर पहुंचे फैंस से मुलाकात कर रही थीं। इसी दौरान एक घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
वायरल वीडियो में रचिता कई फैंस के साथ तस्वीरें और सेल्फी लेती नजर आती हैं। इसी दौरान एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने के बाद वहां से जाने लगता है, लेकिन अचानक पीछे मुड़कर रचिता के गाल को खींच देता है। इस हरकत से एक्ट्रेस कुछ पल के लिए हैरान दिखाई देती हैं। हालांकि, इसके बाद वह मुस्कुराते हुए दूसरे फैंस से मिलती रहती हैं। वीडियो के बाद कई यूजर्स ने इस व्यवहार पर सवाल उठाए और इसे निजी सीमाओं का उल्लंघन बताया।
यूजर्स ने लिखा कि किसी भी फैन को पसंदीदा कलाकार के साथ बिना अनुमति इस तरह शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने रचिता के शांत रवैये की तारीफ भी की। एक अन्य वीडियो में एक और फैन उनके गाल को छूने की कोशिश करता दिखा, जिसे रचिता ने तुरंत रोक दिया।
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद रचिता राम ने मामले को लेकर सफाई भी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि उनके फैंस ने प्यार जताते समय किसी गलत इरादे से ऐसा नहीं किया और वह इसे उनके स्नेह के तौर पर देखती हैं। यानी सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग इस घटना को गलत और असहज करने वाला बता रहे हैं, वहीं रचिता ने फैंस के इरादे पर सवाल नहीं उठाया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रचिता राम हाल ही में रजनीकांत स्टारर ‘कुली’ में नजर आई थीं। यह उनकी तमिल सिनेमा में डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उन्होंने कल्याणी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ रजनीकांत g अन्य कलाकार नजर आए।