Pushpa 2 Teaser Release: अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘पुष्पा 2’ का टीजर, वीडियो देख झूम उठे फैंस

फिल्म ‘पुष्पा 2' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना काफी अलग रोल में नजर आ रहे हैं। Pushpa 2 Teaser Release: एक्टर अल्लू अर्जुन के फैंस को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट मिला है। उनके बर्थडे पर यानी आज 8 अप्रैल को फिल्म ‘पुष्पा 2' का टीजर रिलीज कर दि

By ·

फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना काफी अलग रोल में नजर आ रहे हैं।

Pushpa 2 Teaser Release: एक्टर अल्लू अर्जुन के फैंस को उनके जन्मदिन पर गिफ्ट मिला है। उनके बर्थडे पर यानी आज 8 अप्रैल को फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के 2 पोस्टर रिलीज किए थे। इसमें श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना का अंदाज बेहद अलग नजर आ रहा है। अब फैंस को टीजर का इंतजार था जो रिलीज हो गया है।

‘पुष्पा 2’ का टीजर हुआ रिलीज

बता दें, ‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल फिल्म अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। साथ ही रश्मिका मंदाना के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब एक बार फिर ये फिल्म पार्ट 2 के साथ रिलीज होने को तैयार है।

‘पुष्पा 2’ फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर यानी 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। ये फिल्म तेलुगु , हिंदी , तमिल , कन्नड़ और मलयालम 5 भाषाओं में बड़े पर्दे में रिलीज होगी। रिलीज से 5 महीने पहले ही फिल्म का टीजर आ गया है। जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें