OMG! पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने रिजेक्ट किया 10 करोड़ का एड, फैस को ध्यान में रखकर लिया बड़ा फैसला, जाने क्या है वजह

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में हैं. अल्लू अर्जुन इस दौरान पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने एक बड़े ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है. जिसके बाद फैंस भी अल्लू अर्जुन की इस अदा के [...]

By Sakshi Pandey · 16/12/2023

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में हैं. अल्लू अर्जुन इस दौरान पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने एक बड़े ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है. जिसके बाद फैंस भी अल्लू अर्जुन की इस अदा के कायल हो गए हैं.

एड से किया इंकार

दरअसल पुष्पा फ्रेंचाइजी में अल्लू अर्जुन का किरदार काफी राउडी टाइप है. ऐसे में पुष्पा 2 के मेकर्स को एक शराब और धूम्रपान की कंपनी ने 10 करोड़ का एड ऑफर किया था. कंपनी की शर्त थी कि, फिल्म में अल्लू अर्जुन जहां कहीं भी धूम्रपान करते नजर आएंगे. तो वहां उस कंपनी का लोगो दिखाया जाएगा. हालांकि अल्लू अर्जुन ने इस ऑफर को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है. अल्लू अर्जुन का मानना है कि इसके जरिए वो फैंस को गलत संदेश नहीं देना चाहते हैं.

फैंस की फिक्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन कोई भी गलत आदत को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं. उन्होंने हमेशा शराब, तम्बाकू और गुटखा के एड से दूरी रखी है. यही वजह है कि उन्होंने पुष्पा 2 के लिए इतनी बड़ी ब्रांड डील भी रिजेक्ट कर दी है. बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब अल्लू अर्जुन को शराब और गुटखे का एड ऑफर हुआ है. इससे पहले पुष्पा की कामयाबी के बाद भी उन्हें एक बड़ा ऑफर मिला था. जिसे उन्होंने फौरन रिजेक्ट कर दिया था.

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 की बात करें तो ये फिल्म अगले साल 2024 में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोसिट रश्मिका मंदाना लीड रोल निभाएंगी. वहीं फिल्म को हिंदी, तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full