पंजाबी ऐक्ट्रेस सोनम बाजवा ने ट्वीट कर लिखा–“ये सारा का सारा झूठ है!”, आखिर किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?
आजकल क्रिकेटर शुभमन गिल काफी चर्चा में है और इस चर्चा का मेन मुद्दा उनकी गर्लफ्रेंड कौन से है। सबकी जुबान पर बस एक ही सवाल है की आखिर कौन है वो मिस्ट्री गर्ल जिसे शुभमन गिल डेट कर रहे हैं। इस राज से अभी तक पर्दा उठा भी नहीं था की हाल ही में [...]
आजकल क्रिकेटर शुभमन गिल काफी चर्चा में है और इस चर्चा का मेन मुद्दा उनकी गर्लफ्रेंड कौन से है। सबकी जुबान पर बस एक ही सवाल है की आखिर कौन है वो मिस्ट्री गर्ल जिसे शुभमन गिल डेट कर रहे हैं। इस राज से अभी तक पर्दा उठा भी नहीं था की हाल ही में शुभमन गिल और सोनम बाजवा का नाम अब सामने आ रहा है। एक वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने एक बार फिर अटकलें लगाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है की इससे पहले शुभमन गोल का नाम सारा अली खान और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
ट्विटर पर वायरल वीडियो
हाल ही में ट्विटर पर शुभमन गिल और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखते ही डेटिंग रयूमर्स ने फिर से आग पकड़ ली है। लोग ये समझ ही नही पा रहे हैं की शुभमन की लाइफ में कौन सी लड़की है। इस वायरल वीडियो पर सोनम बाजवा ने भी रिएक्ट किया है और सारा का नाम लेते हुए ठंडे पड़ते हुए अफवाहों को फिर से हवा दे दी है। बहरहाल सोनम ने अपना नाम क्लियर करते हुए रीट्वीट कर कहा – “ये सारा का सारा झूठ है।”
आपको बता दें इस वीडियो में शुभमन गिल और सोनम बाजवा हैं। इस वीडियो में दोनो हैंड शेक कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने सोनम का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनके हैंड शेक वाली दोस्ती को लेकर भी सवाल किए। एक यूजर ने डेटिंग की बात छेड़ दी। इस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट कर लिखा की उनका शुभमन से कोई लेना देना नहीं है बल्कि उनका सारा से लेना देना है। वैसे शुभमन को कई बार सारा अली खान के साथ देखा गया है।
इस ट्वीट से उन्होंने अपना नाम तो साफ कर लिया लेकिन फैंस और यूजर्स के लिए सवाल खड़े कर दिए की शुभमान की ड्रीम गर्ल कौन सी सारा हैं। अब इसका जवाब तो खुद क्रिकेटर शुभमन गिल ही दे सकते हैं या खुद ‘सारा ’! बहरहाल सोनम बाजवा के इस ट्वीट से फैंस में हलचल मच गई है।