Bigg Boss 16 Promo: प्रियंका ने कहा–“ युद्ध छिड़ गया है” , सौंदर्या शर्मा और निमृत कौर अहलूवालिया निशाने पर
Bigg Boss 16 Promo: टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस 16 जैसे जैसे फिनाले के नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बड़ा ड्रामा, एंटरटेनमेंट, चालबाजी देखने को मिल रही है। बिग बॉस की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी विनर के तौर पर एक प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। लेकिन आजकल घर का माहौल बदल [.
Bigg Boss 16 Promo: टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस 16 जैसे जैसे फिनाले के नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बड़ा ड्रामा, एंटरटेनमेंट, चालबाजी देखने को मिल रही है। बिग बॉस की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी विनर के तौर पर एक प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। लेकिन आजकल घर का माहौल बदल गया है। घरवालों ने प्रियंका को अपना टारगेट बना लिया है। जितने भी उनके दोस्त थे अब सब अलग हो गए हैं। हाल ही में प्रियंका की दोस्ती शालीन भनोट के साथ भी टूट गई है। इन सब के बीच बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शकों में काफी उतवलापन बढ़ गया है और इंटरनेट पर भी काफी वायरल हो रहा है।
घरवालों ने प्रियंका को घेरा
कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर के ऑफिशियल अकाउंट से बिग बॉस 16 का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो क्लिप में दिखाया गया है की प्रियंका चाहर टीना दत्ता के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं निमृत कौर, शालीन भनोट और सौंदर्य शर्मा एक तरफ प्रियंका के बारे में ही बाते कर रहे हैं। सौंदर्या और निमृत दोनो प्रियंका का मजाक उड़ा रही हैं। शालीन भी बैठकर मजे ले रहे हैं। ये सब देखकर प्रियंका थोड़ा सा तिलमिलाती हैं लेकिन हंसकर कहती हैं की अब युद्ध छिड़ गया है। इस प्रोमो को अबतक 75 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोगों ने रिएक्शंस भी दिए हैं।
शिव ठाकरे से जुदा हुईं निमृत
हाल ही में बिग बॉस ने अपना पहला फाइनलिस्ट टिकट निमृत को ऑफर किया था। इस वजह से शिव ठाकरे और निमृत कौर की दोस्ती में दरार आ गई है। साजिद खान के घर को अलविदा कहने के बाद से टीम काफी कमजोर हो गई है। लेकिन अब धीरे धीरे टूटते हुई भी नजर आ रही है। घर में एमसी स्टेन और शिव ठाकरे को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट ने अपना दांव खेलना शुरू कर दिया है। निमृत कौर का अंदाज भी फिनाले के टिकट पाने के साथ ही बदल गया है।