Priyanka Chopra: मदर्स डे पर प्रियंका चौपड़ा ने शेयर की फीलिंग्स, बताया कैसा है बेटी मालती मेरी के साथ उनका रिश्ता

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडल को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. वहीं सिटाडल का प्रमोशन करने के लिए प्रियंका पिछले दिनों भारत में आई थी. इस दौरान प्रियंका के साथ पति निक जोनस और बेटी मालती भी मौजूद थीं. वैसे तो निक और प्रि

By Sakshi Pandey · 28/4/2023

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडल को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. वहीं सिटाडल का प्रमोशन करने के लिए प्रियंका पिछले दिनों भारत में आई थी. इस दौरान प्रियंका के साथ पति निक जोनस और बेटी मालती भी मौजूद थीं. वैसे तो निक और प्रियंका का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं है. मगर हाल ही में प्रियंका ने बेटी मालती के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा की है.

शादी के बाद प्रियंका और निक जोनस ने सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मेरी को इस दुनिया में लाने का फैसला किया था. वहीं मदर्स डे पर पहली बार प्रियंका ने मालती के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं. इसी कड़ी में मालती के जन्म का जिक्र करते हुए प्रियंका ने बताया कि, जन्म से लेकर अब तक मालती को कई बार जान का खतरा रहा है. ऐसे में मालती कभी मेरा साथ नहीं छोड़ती है. कई पेरेंट्स बच्चों को अनुशासन में रखना पसंद करते हैं. मगर मैं उसे अनुशासन में नहीं रख सकती हूं. वो इस दुनिया की सबसे खुश बच्ची है और मैं उसके सामने सख्ती से पेश नहीं आ सकती हूं. मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं. मेरा सिर्फ एक ही मकसद है कि वो हमेशा खुश रहे.

ये भी पढ़ें – Film Fare Awards 2023: फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में 7 बार नॉमिनेट हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, विवेक अग्निहोत्री का ट्वीटर पर फूटा गुस्सा

वहीं मदर्स डे पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि, मां के रूप में मैं खुद को ज्यादा देर तक सेलिब्रेट नहीं करना चाहती हूं. लेकिन मेरी जिंदगी में जितनी भी मां हैं. मैं सभी के साथ इस दिन को एन्जॉय करती हूं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full