Priyanka Chopra: फिल्म ‘फैशन’ के बाद क्या सचमुच खत्म होने वाला था प्रियंका चौपड़ा का करियर? जानें प्रियंका ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) पर्दे पर शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली प्रियंका हॉलीवुड में भी काफी नाम कमा रही हैं. वहीं कामयाबी का शिखर छूने वाली प्रियंका ने अपने करियर से जुड़ा किस्सा शेयर किया है. दरअस

By ·

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा (Priyanka Chopra) पर्दे पर शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली प्रियंका हॉलीवुड में भी काफी नाम कमा रही हैं. वहीं कामयाबी का शिखर छूने वाली प्रियंका ने अपने करियर से जुड़ा किस्सा शेयर किया है.

दरअसल मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ को प्रियंका के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है. 2008 में रिलीज फिल्म ‘फैशन’ में जहां प्रियंका चौपड़ा ने लीड रोल निभाया था. वहीं फिल्म में कंगना रणौत और मुग्धा गोडसे भी अहम भूमिका में नजर आईं थीं. साथ ही इस फिल्म के लिए प्रियंका को बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया था. हालांकि ‘फैशन’ साइन करते समय प्रियंका को कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा कि, वो एक ऐसा दौर था. जब किसी को मेरे साथ काम करने में इंट्रेस्ट नहीं था. ऐसे में मैंने सोचा कि ठीक है मैं छोटी फिल्म करुंगी अगर मेरे बलबूते पर होगा, पर अच्छे से करुंगी. प्रियंका ने आगे बताया कि, जब मैंने ‘फैशन’ की, मुझे कितने सारे लोगों ने बोला था उस जमाने में कि, ये तो हिरोइन अपने करियर के आखिर में करती है. जब उनको नेशनल अवॉर्ड चाहिए होता है. करियर खत्म होने से पहले हिरोइन फिल्मों को अपने कंधों पर लेती है. क्योंकि उनको फिल्मों के लिए हीरो के साथ काम नहीं मिलता है.

प्रियंका कहती हैं कि, ‘फैशन’ के बाद लोगों ने मुझसे कहा कि, अब मेरा करियर खत्म हो चुका है और अगर ये फिल्म भी फेल हुई तो मुझे कभी काम नहीं मिलेगा. बता दें कि, पिछले महीने भी प्रियंका हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री पर किए गए कमेंट्स के कारण चर्चा में थीं. इस दौरान प्रियंका ने कहा था कि, बॉलीवुड में पॉलिटिक्स होने के कारण उन्होंने हॉलीवुड में जाने का फैसला लिया था.

ये भी पढ़ें – Adipurush Movie: मई से होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशनल इवेंट्स का आगाज, प्रमोशन्स में नजर नहीं आएंगे सैफ अली खान

प्रियंका के वर्कफ्रंट पर बात करें तो, प्रियंका हॉलीवुड में दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. प्रियंका की अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडल’ भी काफी चर्चा में है. वहीं प्रियंका की अगली फिल्म ड्रामा और रोमांस पर आधारित है. इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म ‘जी ले जरा’ से बॉलीवुड  में कमबैक करने जा रही हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें