प्रियंका ने कड़ाके की ठंड में की थी शूटिंग, इंटरव्यू में किया खुलासा
फिल्मों में कई बार कुछ सीन्स की शूटिंग करने के लिए एक्टर और एक्ट्रेस को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसे ही चुनौतियों का सामना प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल को एक मूवी की शूटिंग के दौरान करना पड़ा था। जिसका जिक्र हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने किया। आईये जानते है
फिल्मों में कई बार कुछ सीन्स की शूटिंग करने के लिए एक्टर और एक्ट्रेस को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसे ही चुनौतियों का सामना प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल को एक मूवी की शूटिंग के दौरान करना पड़ा था। जिसका जिक्र हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
कड़क ठंड में शूटिंग की
दरअसल यह किस्सा साल 2004 में यकीन फिल्म का है। जिसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल नजर आए थे। हाल ही मे इस फिल्म से जुड़ा उन्होंने एक रोचक किस्सा शेयर किया था। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म कंपैनियन में भूमि पेडनेकर के साथ बात करते हुए कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि स्विट्जरलैंड जैसी बर्फीली जगह पर साड़ी पहनकर शूट करना पड़ेगा।
मैं माधुरी दीक्षित और श्री देवी को हमेशा से अपना आदर्श मानती थी, हालांकि मैंने नहीं सोचा था कि जैसे वे लोग आराम से ऐसे गाने शूट करते थे, मैं कभी वैसा कर पाऊंगी। हालांकि मैंने इसे कर तो दिया लेकिन इसके लिए मुझे गर्म पानी की बाल्टी साथ रखनी पड़ी।
दांत किटकिटा रहे थे
प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा- मैं शिफॉन साड़ी में थी, जबकि को-स्टार (अर्जुन रामपाल) पूरी तरह गर्म कपड़े पहने हु ‘थे। क्लोज अप के वक्त मेरी साड़ी के नीचे एक बाल्टी रख दी गई थी। मैं उसी में खड़ी होकर अपने डायलॉग्स बोल रही थी। बोलते हुए मेरे दांत किटकिटा रहे थे।
ऊपर से हेलीकॉप्टर भी उड़ रहा था। वहां से अलग हवा आ रही थी। हालांकि काफी चुनौती के बाद वो शूट हो गया था।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रियंका की काफी फिल्में आयी थी। उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर ली थी। वें अभी अमेरिका में है और वही फिल्मों में काम कर रही है।