Priyanka ने बताया अपनी शादी का मजाकिया किस्सा, बोलीं- पूरी शादी में झपकियां ले रहे थे अमेरिकी ससुराल वाले

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में मेट गाला 2023 में शिरकत की थी। इसी बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर ऐसे खुलासे कर दिए [

By Aayushi Sharma · 5/5/2023

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में मेट गाला 2023 में शिरकत की थी। इसी बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर ऐसे खुलासे कर दिए हैं।

प्रियंका ने अमेरिकी स्टार निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। प्रियंका और निक की शादी में अमेरिका से दूल्हे राजा के माता-पिता, उनके भाई-भाभी और उनके दोस्‍त भी शामिल हुए थे। शादी की तैयारी की वजह से उनका परिवार स्लीप मोड में चला गया था।

प्रियंका ने बताया कि, उनके ससुराल वाले हमेशा से पश्‍च‍िमी देशों में होने वाली ईसाई शादी में ही गए थे। लेकिन वह पहली बार किसी हिंदू शादी समारोह में शामिल हुए थे। विदेशों में दिन में ही शादी हो जाती है, लेकिन भारत में शादी रात में होती है। ऐसे में निक का पूरा परिवार रात में शादी समारोह के वक्त झपकियां ले रहा था।

प्रियंका चोपड़ा ने ‘ब्रिटिश वोग’ को दिए इंटरव्‍यू में कहा कि, ‘यह हमारी हिंदू शादी की बात है। हमने ज्योतिषशास्‍त्र के चार्ट के हिसाब से शादी की थी। शुभ मुहूर्त लगभग रात 10 बजे का था। सभी लोग अमेरिका से आए थे। मैं पूरी शादी में बस अपने पति को देख रही थी, और निक अपने परिवार को घूर रहे थे, क्योंकि वे सब लगातार झपकियां ले रहे थे।’ प्रियंका ने आगे कहा, ‘यह शादी की एक बहुत खट्टी-मिठी याद थी। जाहिर तौर पर ‘द सिम्पसंस’ हमारे बचपन का हिस्सा रहा है। लेकिन यह मेरी विडंबना भी थी कि मैं भारतीय कपड़ों में एक गोरे लड़के से शादी कर रही थी।’

वहीं प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी सीरीज ‘सिटाडेल-2’ के लिए सुर्ख़ियों में छाई हुईं हैं। इस वेब सीरीज को लेकर प्रियंका खूब वाहवाही लूट रही हैं।

MET GALA में प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली महफ़िल, पहना 204 करोड़ का डायमंड नेकलेस!

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full