नाक की गलत सर्जरी के बाद अपना बदसूरत चेहरा देख SHOCK हो गई थीं प्रियंका, बोलीं- डिप्रेशन में चली गई थी
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए कई बार सर्जरी का सहारा लेती हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जो अपनी सर्जरी पर खुलकर बात कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी करवाई थी। लेकिन उन्हें इस सर्जरी के बाद एक दर्दनाक दौर से
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए कई बार सर्जरी का सहारा लेती हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जो अपनी सर्जरी पर खुलकर बात कर चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने नाक की सर्जरी करवाई थी। लेकिन उन्हें इस सर्जरी के बाद एक दर्दनाक दौर से गुजरना पड़ा था। हाल ही में प्रियंका ने अपना सर्जरी का किस्सा शेयर किया है।
कहा जाता है कि प्रियंका ने अपनी सुंदरता में चार चाँद लगाने के लिए नाक की सर्जरी करवाई थी। हालांकि, प्रियंका का कहना है कि, उन्होंने नाक की सर्जरी सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि अस्थमा से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण करवाई है। प्रियंका ने भले ही किसी भी कारण से सर्जरी करवाई हो, लेकिन इस दौरान वह गलत सर्जरी का शिकार हो गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की जानकारी अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ में भी दी है।
इस बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया था कि, ‘नाक की सर्जरी की वजह से उन्हें तीन फिल्मों से हाथ धोने पड़े थे। मगर ‘गदर’ बनाने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ऐसे इकलौते इंसान थे, जिन्होंने उन्हें प्रोजेक्ट से बाहर नहीं किया। हालांकि, पहले प्रियंका उस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही थीं, लेकिन बाद में उन्हें साइड रोल पर शिफ्ट कर दिया गया। मगर उन्होंने फिर भी उस रोल को निभाया।’
अभिनेत्री ने बताया कि, ‘पॉलीप को शेव करते समय डॉक्टर ने गलती से मेरी नाक के ब्रिज को शेव कर दिया और ब्रिज गिर गया। जब पट्टियों को हटाने का समय आया और मेरी नाक की स्थिति का पता चला तो मां और मैं डर गए। मेरी नाक का आकार बदल पूरी तरह बदल गया था।’ प्रियंका ने आगे कहा, ‘मेरा चेहरा बिल्कुल अलग लग रहा था। मैं अब मैं नहीं थी। मैं काफी निराश थी। हर बार जब मैंने आईना देखा तो मुझे लगा कि मैं किसी अजनबी को देख रही हूं।’
प्रियंका ने बताया, ‘चेहरा बिगड़ जाने के कारण मुझे कई फिल्मों से बाहर निकाल दिया गया। ये मेरे करियर का डार्क फेज था। सर्जरी के बाद मेरा चेहरा एकदम अलग सा दिखने लगा था। मैं खुद डिप्रेशन में चली गई थी। मेरा पूरा करियर दांव पर लग गया था।’
प्रियंका के मुताबिक, ‘उनके इस बुरे वक्त में उनके पिता ने सबसे ज्यादा साथ दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, उस समय मेरे पिता ने मुझे कॉन्फिडेंस दिया। मैं बहुत सहम गई थीं। लेकिन मेरे पिता ने मुझे हिम्मत दी। मेरा हाथ थामा और मुझे मेरा खोया आत्मविश्वास दिया। उन्हीं की बदौलत मैं उस दौर से निकल पाई थीं।’