Priyanka Chopra के घर पर पड़ा आयकर विभाग का छापा, Shahid Kapoor ने खोला था घर का दरवाजा?

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और शाहिद कपूर के प्यार के किस्से बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं. शाहिद और प्रियंका अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर काफी समय तक चर्चा में थे. यही वजह है कि, प्रियंका और करीना के रिश्ते भी खराब हो गए थे. मगर आप सोच रहे होंगे कि सालों बाद अब

By Sakshi Pandey · 22/2/2024

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और शाहिद कपूर के प्यार के किस्से बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं. शाहिद और प्रियंका अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर काफी समय तक चर्चा में थे. यही वजह है कि, प्रियंका और करीना के रिश्ते भी खराब हो गए थे. मगर आप सोच रहे होंगे कि सालों बाद अब इस टॉपिक पर बात क्यों कर रहे हैं?

दरअसल बॉलीवुड अदाकारा से ग्लोबल आइकॉन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें प्रियंका ने आयकर विभाग के छापे पर शाहिद कपूर के घर में मौजूद होने की बात पर रिएक्शन दिया है. बता दें कि, 2011 में प्रियंका चोपड़ा के मुंबई स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी. ऐसे में जब आयकर विभाग ने प्रियंका के घर पर रेड डाली तो खबरें सामने आईं कि प्रियंका के घर का दरवाजा उनके उस समय के बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर ने खोला था.

हालांकि प्रियंका और शाहिद ने कभी अपने रिश्तो को कैमरे के सामने नहीं कुबूला. ऐसे में सवाल ये था कि सुबह-सुबह शाहिद प्रियंका के घर में क्या कर रहे थे? इस घटना के बाद प्रियंता चोपड़ा ने फेमस न्यूज शो आपकी अदालत में शिरकत की थी. जिस दौरान एंकर रजत शर्मा ने प्रियंका से यही सवाल पूछा. तो प्रियंका बुरी तरह से भड़क गई थीं.

प्रियंका ने जवाब देते हुए कहा कि- “जिस अखबार ने ये लिखा था शायद वो आईटी विभाग के साथ मेरे घर पर आएंगे, उनको देखा होगा के किसने दरवाजा खोला. हम लोग अभी आए हैं, मजाक कर रहे हैं पर ये बहुत चीप बात है. जो भी लड़कियां यहां बैठी हैं होंगी, वो समझ सकती है कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं. ये गलत है. अगर आपके पास ना तो कोई सबूत है और ना तो कभी ऐसा हुआ है. आप किसी अखबार के फ्रंटपेज पर ये हेडलाइन बना रहे हैं, इस बात को भूलकर के आप किसी लड़की के बारे में बात कर रहे हैं जो अपने माता-पिता के साथ रहती है और मैं भी किसी की बेटी हूं, किसी की बहन हूं और आप इतनी घटिया खबरें और वह भी जिस तरह से पेश की गई हैं.”

हालांकि Priyanka Chopra ने इस बात को कुबूला कि शाहिद उनके घर में मौजूद थे. मगर प्रियंका के अनुसार ये पूरा सच नहीं था. उन्होंने कहा कि- जी हां, शाहिद मेरा पड़ोसी है और वो मेरे घर से तीन मिनट की दूरी पर रहता है. मुझे नहीं पता था कि किसे फोन करूं. जिसको भी मैं फोन करती वो कम से कम 20-25 मिनट लगाता. तो मैंने शाहिद को फोन किया और आयकर विभाग वालों ने भी उसे घर में रुकने की इजाजत दे दी. इस बात को ना तो मैंने कभी मना किया है और ना ही कभी झुठलाया है. तो अभी तक हम हंस रहे हैं इस बात पर ये भूलकर कि मेरी भी इज्जत है और मैं भी लड़की हूं. तो मैं इसे नॉर्मली नहीं ले सकती.

बता दें कि, प्रियंका और शाहिद ने कमीने और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है. प्रियंका को डेट करने से पहले शाहिद करीना कपूर खान के साथ रिलेशनशिप में थे. मगर खबरों की मानें तो प्रियंका दोनों के बीच में आ गईं. जिसके चलते शाहिद और करीना का ब्रेकअप हो गया. हालांकि शाहिद और प्रियंका अफेयर भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full