प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजमौली के साथ RRR की स्क्रीनिंग में हुईं शामिल, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

Priyanka Chopra With SS Rajamouli on RRR Screening: इन दिनों RRR फ़िल्म की चर्चाएं जोरों पर हैं। और हों भी क्यों ना फिल्म ने 2 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं जिससे टॉलीवुड ही नहीं पूरा भारत गर्व महसूस कर रहा है। है कोई इस फिल्म की तारीफ करते हुए नही थक रहा है। इसी सूची में [...]

By ·

Priyanka Chopra With SS Rajamouli on RRR Screening: इन दिनों RRR फ़िल्म की चर्चाएं जोरों पर हैं। और हों भी क्यों ना फिल्म ने 2 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं जिससे टॉलीवुड ही नहीं पूरा भारत गर्व महसूस कर रहा है। है कोई इस फिल्म की तारीफ करते हुए नही थक रहा है। इसी सूची में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना नाम शामिल कर लिया है। फिल्म के टीम की तारीफ की और सोशल मीडिया पर एक स्टोरी भी पोस्ट की है।

Priyanka Chopra at RRR screening

प्रियंका चोपड़ा पहुंची RRR की स्क्रीनिंग पर

इंटरनेशनल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में उन ऊंचाईयों को छुआ है जिन्हें पूरा करने के लिए जिंदगी कम पड़ जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से ही नही बल्कि अपनी बेबाक बातों से भी लोगों का मन जीत लेती हैं। हाल ही में मौका था RRR की स्क्रीनिंग का जहां प्रियंका भी एसएस राजमौली के साथ मौजूद थीं। इससे जुड़ी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से स्टोरी भी शेयर की है। अपनी स्टोरी में उन्होंने पूरी स्टार्कस्ट टीम को टैग किया है। इसके अलावा एसएस राजमौली के साथ भी अपनी पिक शेयर की है। ये पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है।

प्रियंका ने की ‘जॉयलैंड’ की तारीफ

अपने इंस्टा अकाउंट से प्रियंका ने पाकिस्तानी फिल्म ‘ जॉयलैंड’ की भी तारीफ की। अपने पोस्ट पर उन्होंने मूवी का छोटा सा वीडियो क्लिप भी शेयर किया और लिखा था मस्ट वॉच। आपको बता दें ‘जॉयलैंड’ पाकिस्तान की ओर से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें