Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी ने छीना सुमबुल तौकीर खान के हाथ से शो, एकता कपूर ने दिया इशारा
Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7: टेलिविजन इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर एकता कपूर इन दिनों अपने फेवरेट शो नागिन के सातवें सीजन के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रही हैं।अभी हाल ही में इसी सिलसिले में एकता ने बिग बॉस में भी एंट्री की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसी बात निकल
Priyanka Chahar Choudhary in Naagin 7: टेलिविजन इंडस्ट्री की मशहूर डायरेक्टर एकता कपूर इन दिनों अपने फेवरेट शो नागिन के सातवें सीजन के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रही हैं।अभी हाल ही में इसी सिलसिले में एकता ने बिग बॉस में भी एंट्री की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऐसी बात निकल कर सामने आ रही थी की सुमबुल तौकीर खान को एकता कपूर ने फाइनल कर लिया है। लेकिन ताजा सूत्रों से मिली जानकारी की बात करें तो अब ये शो प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें एकता कपूर बिग बॉस 16 में नागिन 7 की एक्ट्रेस चुनने आई थी।
एकता कपूर ने दिया इशारा
सुमबुल तौकीर खान के बारे में बात करते हुए एकता कहती हैं की वो सुमबुल का काम पहली बार देख रही हैं और वो बहुत अच्छी हैं। आपको बता दें एकता ने बिग बॉस की कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया को अपनी फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 के लिए सेलेक्ट किया है। घर से बाहर निकलते हुए एकता ने कहा की शो खत्म होने के बाद वो घर में से किसी एक लड़की को बुलाएंगी। अटकलें लगाई जा रही थी की वो लड़की कोई और नही बल्कि सुम्बुल तौकीर खान ही होंगी। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट् सामने आई है जिसमें नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस सुम्बुल नहीं बल्कि प्रियंका चाहर चौधरी होंगी।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट का है इंतजार
जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उससे ये दावा किया जा रहा है की शायद एकता कपूर ने अपना मन बदल लिया है। इन बातों को पक्का समझने की एक और वजह है जो अब सामने आई है। बिग बॉस के घर से निकलते वक्त एकता ने सुम्बुल की तरफ देखा तक नहीं और प्रियंका चाहर चौधरी को गले लगाया था और कान में भी कुछ कह कर गई थी। तबसे कयास लगाए जा रहे हैं की शायद प्रियंका चौधरी ही नागिन 7 की लीड ऐक्ट्रेस बनेगी।हालांकि अबतक एकता कपूर ने इस मैटर में अभी तक अपनी चुप्पी नही तोड़ी है। फैंस भी इस बात को एकता के मुंह से सुनने के लिए बेकरार हैं। गौरतलब है की नागिन 7 की मिस्ट्री अभी सॉल्व होना बाकी है।