OMG! प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास अंदाज में लिया सलमान खान का नाम, लोगों को तालियां और सीटियां बजाते देखकर हंस पड़े पीएम मोदी, देखें Video

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) की बड़ी फैन फोलोइंग किसी से छिपी नहीं है. दबंग खान के फैन देश के हर कोने में मौजूद हैं. दरअसल सलमान का नाम अपने आप में एक ब्रांड है. शायद यही वजह है कि, प्रधानमंत्री मोदी ने जब अपने भाषण में सलमान का जिक्र किया तो सामने बैठे [...]

By ·

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) की बड़ी फैन फोलोइंग किसी से छिपी नहीं है. दबंग खान के फैन देश के हर कोने में मौजूद हैं. दरअसल सलमान का नाम अपने आप में एक ब्रांड है. शायद यही वजह है कि, प्रधानमंत्री मोदी ने जब अपने भाषण में सलमान का जिक्र किया तो सामने बैठे लोगों की सीटियों और तालियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था.

ग्वालियर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में ग्वालियर में स्थित सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया. जिस दौरान पीएम ने सिंधिया स्कूल और यहां के छात्रों के बारे में ढेर सारी बातें की. प्रधाननंत्री मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. वहीं वीडियो में सलमान का नाम सुनकर भाई जान के फैंस खुशी से झूम उठे हैं.

पीएम ने किया सलमान का जिक्र

इवेंट में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – क्या आप लोगों को ये मालूम है कि, मेरा भरोसा सिंधिया स्कूल पर इतना क्यों है. आपके स्कूल से पढ़े कुछ पूर्व छात्रों को मैं बहुत अच्छी तरह से जानता हूं. उनमें से एक हैं केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह, जो अभी हमारे साथ मौके पर मौजूद हैं.

वहीं सलमान खान का नाम लेते हुए पीएम ने कहा कि, लेफ्टिनेंट जनरल मोतीधर, अमीन सयानी जिनकी आवाज हम सभी रेडियो पर हम सभी का दिल जीतती है. यहां परफॉर्मेंस करने वाले मीत ब्रदर्स और हुड हुड दबंग सलमान खान…इतना ही नहीं मेरे प्रिय मित्र नितेश मुकेश जी.

तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट

प्रधानमंत्री मोदी के मुख से सलमा खान का नाम सुनकर सामने बैठे लोगों में जोश आ गया. बस फिर क्या था. सभी ने तालियां और सीटियां बजाना शुरु कर दिया. जिसे देखकर प्रधानमंत्री मोदी भी हंस पड़े. वहीं जब पीएम का ये वीडियो दबंग खान के फैंस तक पहुंचा तो देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.

ये भी पढ़ें – बड़े पर्दे पर जल्दी कमबैक करेंगे इमरान खान, फैंस के सामने गाया ‘जाने तू या जाने ना’ सॉन्ग

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें