Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 देखना चाहती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति भवन से निर्देशक अनिल शर्मा को आया बुलावा

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. 22 साल बाद तारा सिंह को बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म की रिलीजिंग के साथ ही मेकर्स को राष्ट्रपति भवन से बुलावा मिल गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी गदर 2 देखने [...]

By Sakshi Pandey · 12/8/2023

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है. 22 साल बाद तारा सिंह को बड़े पर्दे पर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं फिल्म की रिलीजिंग के साथ ही मेकर्स को राष्ट्रपति भवन से बुलावा मिल गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी गदर 2 देखने के लिए बेताब हैं. इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्देशन अनिल शर्मा ने दी है.

एक लीडिंग मीडिया पोर्ट्ल को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने बताया कि, उन्हें सेंसर बोर्ड की तरफ से फोन आया था. जिसमें कहा गया है कि, राष्ट्रपति इस फिल्म को देखने की इच्छा रखती हैं. जिसके बाद मेकर्स की खुशी सांतवे आसमान पर पहुंच गई है.

अनिल शर्मा ने बताया कि, कल हम बैठे थे. अचानक सेंसर बोर्ड के यहां से फोन आया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपकी फिल्म देखना चाहती हैं. जिसमें बाद हमे ईमेल भी मिला. हम सभी की खुशी का ठिकाना नहीं था. हम तो समझ नहीं पा रहे थे कि गदर 2 को इतना बड़ा सम्मान मिल रहा है.

राष्ट्रपति से मुलाकात पर बात करते हुए अनिल शर्मा ने बताया कि, रविवार को हम लोग राष्ट्रपति जी से मिलने जाएंगे और उनके साथ बैठकर फिल्म देखेंगे. हम सभी के लिए ये सम्मान के साथ-साथ गर्व की बात है. सभी बहुत खुश हैं और सेलिब्रेट कर रहे हैं. हमारे लिए ये बहुत बड़ी बात है कि, हम फिल्म को प्रेजिडेंट हाउस में बैठकर देखेंगे.

ये भी पढ़ें – ‘अक्षय कुमार को थप्पड़ मारो और जीतो 20 लाख रुपए!’ OMG 2 में अक्षय के किरदार से नाराज लोगों ने रखा इनाम

बता दें कि, गदर 2 ने 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक दी है. वहीं पहले ही दिन फिल्म ने 40 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्रैंड ओपनिंग के बाद ये फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full