प्रीति जिंटा भी हुईं ‘हनुमान अंश’ की फैन, फैंस से बोलीं- थिएटर में जाकर जरूर देखें फिल्म! 🚩🔥

‘हनुमान अंश’ की कहानी और आध्यात्मिक भावनाओं ने अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का भी दिल जीत लिया है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की और फैंस से सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की खास अपील की। 🚩🔥

By ·

‘हनुमान अंश’ को लेकर दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का प्यार भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अब Preity Zinta ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए इसे थिएटर में देखने की अपील की है। प्रीति ने खुद सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म देखी और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर थिएटर से तस्वीरें शेयर कीं। एक पोस्ट पर उन्होंने “सीता राम” और “वॉव” लिखा, जबकि दूसरी तस्वीर के साथ फैंस से फिल्म मिस न करने की अपील की।

नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की यह फिल्म शुरुआत में अपेक्षाकृत कम चर्चा के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी किस्मत बदल दी। महज करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों से कहीं आगे प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब ₹132 करोड़ नेट और दुनियाभर में लगभग ₹156 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

प्रीति जिंटा से पहले वरुण धवन भी फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ कर चुके हैं। वरुण अपनी मां के साथ थिएटर पहुंचे थे और उन्होंने इसे केवल फिल्म नहीं, बल्कि एक “दिव्य” अनुभव बताया था। उन्होंने दर्शकों से अपने माता-पिता, बच्चों और दोस्तों के साथ इसे देखने की अपील की थी। फिल्ममेकर आदित्य धर ने भी सोशल मीडिया के जरिए ‘हनुमान अंश’ और इसकी टीम का समर्थन किया।

फिल्म में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या की सादगी और अभिनय ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है। प्रीति जिंटा ने खास तौर पर उनके अभिनय की सराहना की और “सीता राम” कहकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की लोकप्रियता अब रिलीज के कई हफ्तों बाद भी बनी हुई है। बढ़ती मांग के चलते सिनेमाघरों में इसके शोज बढ़ाए गए हैं।

प्रीति जिंटा का यह सपोर्ट ‘हनुमान अंश’ के लिए एक और बड़ा प्रमोशनल बूस्ट माना जा रहा है। अब देखना होगा कि यह आध्यात्मिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे कितने नए रिकॉर्ड कायम करती है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें