Salaar: प्रभास की फिल्म सालार के शो को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा बदलाव, केरल में बढ़ी फिल्म की डिमांड, जानें फर्स्ट शो का समय
Salaar: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म सालार (Salaar) को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. बेशक प्रभास की पिछली फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. मगर सालार को लेकर फैंस में तग
Salaar: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म सालार (Salaar) को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. बेशक प्रभास की पिछली फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. मगर सालार को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. ऐसे में फिल्म की डिमांड को देखते हुए सालार के मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है.
पृथ्वीराज सुकुमारन का जलवा
प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल निभा रहे हैं. जिसके चलते फिल्म की फैन फॉलोइंग में दुगना इजाफा देखने को मिला है. खासकर सुकुमारन के मलायली फैंस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के शो की शुरुआत से लेकर थिएटर्स की संख्या भी बढ़ा दी है.
केरल के 300 सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
प्रभास और सुकुमारन स्टारर फिल्म सालार को केरल के 300 थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. वहीं केरल के सबसे बड़े और मशहूर थिएटर कोट्टायम में फिल्म का फर्स्ट शो सुबह 6 बजे से शुरु हो जाएगा. जिसके चलते रिलीजिंग के बाद दर्शकों को सालार देखने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
सालार की स्टार कास्ट
बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी KGF के निर्देशक प्रशांत नील ही सालार का भी निर्देशन कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म में प्रभास और सुकुमारन के अलावा श्रुति हसन और टीनू आनंद मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
शाहरुख की डंकी से होगी टक्कर
प्रभास की फिल्म सालार को क्रिसमस के पहले 21 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. हालांकि पहले फिल्म को सितंबर में रिलीज किया जाना था. मगर बाद में फिल्म की रिलीजिंग डेट पोस्टपोन कर दी गई है. ऐसे में 21 दिसंबर को सालार की टक्कर शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी से होने जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड के बादशाह और बाहुबली में से कौन बड़े पर्दे पर बाजी मारने में कामयाब होता है.