Breaking: प्रभास और दीपिका की फिल्म कल्की 2989 एडी पर बड़ा अपडेट, जाने कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Kalki 2989 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद सालार के साथ प्रभास ने शानदार कमबैक किया है. ऐसे में जहां फैंस सालार में प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. तो वहीं ज्यादातर फैंस प्रभास की मच अवेटेड फिल्म [..

By ·

Kalki 2989 AD: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद सालार के साथ प्रभास ने शानदार कमबैक किया है. ऐसे में जहां फैंस सालार में प्रभास की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. तो वहीं ज्यादातर फैंस प्रभास की मच अवेटेड फिल्म कल्की 2989 एडी (Kalki 2989 AD) का भी बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट साझा कर दी है.

कल्की 2989 एडी की स्टार कास्ट

अश्विन नाग के निर्देशन में बनने वाली फिल्म कल्की 2989 एडी में प्रभास मुख्य भूमिका निभाएंगे. तो वहीं प्रभास के अपोसिट बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका देखने को मिलेगी. साथ ही कमल हसन और दिशा पटनी का नाम भी फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की देखने को मिलेगी.

फिल्म का ट्रेलर

कल्की 2989 में प्रभास और दीपिका को साथ में देखने के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. फिल्म के निर्देशक अश्विन नाग ने ट्रेलर रिलीजिंग से जुड़ी जानकारी शेयर कर दी है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अश्विन ने बताया कि, कल्की 2989 एडी का ट्रेलर 93 दिनों बाद रिलीज किया जाएगा. ऐसे में मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले सप्ताह में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जा सकता है.

रिलीज हुए पोस्टर

बता दें कि, कल्की 2989 को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज मौजूद है. वहीं मेकर्स ने फिल्म के कुछ पोस्टर पहले की रिलीज कर दिए हैं. जिसमें प्रभास की झलक देखी जा सकती है. हालांकि फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है. ऐसे में ट्रेलर रिलीजिंग के साथ फैंस को फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें