RR vs RCB: विराट के शतक के बाद भी हार गई RCB, क्या कोहली की धीमी पारी बनी वजह? शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर पहुंचा नाम;
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने इस सीजन का पहला शतक जमाया। कोहली ने 72 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने कप्तान फाफ डू प्लेसी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई। हालांकि विराट के बल्ले से इस [...]
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने इस सीजन का पहला शतक जमाया। कोहली ने 72 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने कप्तान फाफ डू प्लेसी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई। हालांकि विराट के बल्ले से इस लीग का सबसे धीमा शतक निकला।
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। कोहली ने 72 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन की नाबाद पारी खेली। विराट ओपनिंग करने मैदान पर उतरे और अंत तक क्रीज पर खड़े रहे। अब आप कहेंगे कि विराट के बल्ले से तो क्या कमाल की पारी निकली है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कोहली की जगह तो अब पक्की है।
किंग कोहली ने बल्लेबाजी बढ़िया की, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन क्या आईपीएल या फिर टी-20 क्रिकेट के लिहाज से यह पारी सचमुच में असरदार है? जिस फॉर्मेट में आजकल 35 से 45 गेंदों में शतक जमा देते हैं, उस टी-20 क्रिकेट में कोहली ने शतक जमाने के लिए 67 गेंदों का सामना किया।
Most catches as a fielder in IPL:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 6, 2024
Virat Kohli – 110*.
Suresh Raina – 109. pic.twitter.com/ySqWIrC5XH
कितना असरदार कोहली का शतक?
विराट कोहली ने आईपीएल में अपना आठवां शतक जमाया। कोहली की इस शतकीय पारी की हर तरफ जमकर तारीफ भी हो रही है। मगर टी-20 फॉर्मेट की डिमांड को देखते हुए क्या सच में कोहली की यह पारी तारीफ योग्य है? विराट पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरते हैं और अंत तक डटे रहते है। टी-20 फॉर्मेट में पिच से पूरी तरह से तालमेल बैठा चुके सेट बल्लेबाज से आप क्या उम्मीद करते हैं? एक बल्लेबाज अगर 72 गेंदों का सामना करता है और 156 के स्ट्राइक रेट से रन बनाता है तो यह ठीक बिल्कुल भी नहीं है।
सबसे धीमा शतक
Virat Kohli scored 38% of runs this season for RCB. 🤯💥 pic.twitter.com/rACOMCfO6O
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 6, 2024
इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों ने शतक जड़ा। जिसमें विराट कोहली और जोस बटलर का नाम शामिल था। विराट कोहली के शतक के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 72 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली। मैच खत्म होने के बाद यह चर्चा काफी तेज हो गई है कि विराट कोहली ने काफी धीमी पारी खेली। इस कारण से उनकी टीम यह मैच हार गई। हालांकि विराट कोहली का स्ट्राइक रेट इस मैच में 156.94 का था।
T20 की डिमांड पर खरे उतर रहे विराट?
पिछले कुछ सालों में इस फॉर्मेट की डिमांड बदली है। दूर जाने की जरूरत नहीं है। इस सीजन देख लीजिए कि सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ और केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किस तरह से बल्लेबाजी की। जिस टूर्नामेंट में बल्लेबाज 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से तबाही मचा रहे हों, उसमें विराट की इस पारी को कैसे असरदार कहा जा सकता है। वो भी तब जब उन्होंने छह ओवर के पावरप्ले में भी बल्लेबाजी की। 156 की जगह अगर कोहली का स्ट्राइक रेट कहीं 170 या 180 का होता, तो आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर भी 183 की जगह 200 प्लस का टोटल होता।
Virat Kohli said, "I don't come with premeditations, whatever the surface is I play that. I wasn't 20 of 9 tonight, I was 12 off 10. I don't want to be over aggressive". pic.twitter.com/cRSuLWO86f
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 6, 2024
ऐसे कैसे वर्ल्ड कप टीम में मिलेगी जगह?
विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अपी बैटिंग अप्रोच बदली है और इसमें कोई शक भी नहीं है। कोहली शुरुआत से ही गेंदबाजों पर अटैक करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दिक्कत यह है कि बीच के ओवरों में विराट इस दमदार स्ट्राइक रेट को बनाए रखने में नाकाम हो रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ भी यही देखना को मिला। मिडिल ओवर्स में कोहली इस कदर स्लो हो गए थे कि एक समय पर वह 35 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 37 रन बनाकर खेल रहे थे।
170 के आसपास से पारी का आगाज करने के बाद कोहली अपनी पारी का अंत वही 140 के स्ट्राइक रेट के नजदीक कर रहे हैं। कोहली की बैटिंग का यह वो पहलू है, जिस पर उनको काम करना होगा और जल्द करना होगा। सेलेक्टर्स कोहली के प्रदर्शन पर निगाहें बनाए हुए हैं और हर प्लस-माइनस का हिसाब-किताब लिखा जा रहा है।