Bigg Boss 17 Promo: फूट-फूटकर रोईं मन्नारा चोपड़ा, अरुण से बोलीं- ‘विक्की से बात करने पर इतनी परेशानी…’

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में मन्नारा चोपड़ा फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। Bigg Boss 17 Promo: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर

By ·

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में मन्नारा चोपड़ा फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 17 Promo: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने फिनाले वीक में जगह बनाई है, लेकिन इसमें से भी मिड वीक इविक्शन में कोई एक कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है। बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा और विक्की जैन का नाम साथ लिया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी विक्की से मन्नारा चोपड़ा से जुडे़ कई सवाल किए गए, जिस वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शो में मन्नारा चोपड़ा काफी ज्यादा पर परेशान दिखीं। वहीं, अब मन्नारा चोपड़ा घर में फूट-फूटकर रोते हुए दिखीं।

फूट-फूटकर रोईं मन्नारा चोपड़ा

दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) अपने दिल की बात रोते हुए बोलती दिख रही हैं। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि मन्नारा फूट-फूटकर रो रही हैं। वह अरुण माशेट्टी से बोलती दिख रही हैं, ‘मुझे भी घर जाना है। मुझे नहीं पता था कि विक्की जैन से बात करने पर इतना सब हो जाएगा। अरे तुमने मुझे इतना अनकंफर्टेबल कर दिया कि अब मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।

मैं अलग बैठी हूं तब ठीक नहीं है और मैं साथ बैठी तब भी ठीक नहीं है। मुझे बहुत अकेला फील हो रहा है।’ बता दें कि बिग बॉस 17 में विक्की जैन और मन्नारा चोपड़ा का नाम जोड़ा जा रहा है। दावा है कि मन्नारा चोपड़ा जानबूझकर विक्की और अंकिता के बीच आ रही हैं और इस चीज से अंकिता को भी काफी ज्यादा परेशानी होती दिखी हैं।

विक्की जैन का हुआ इविक्शन

बता दें कि बिग बॉस 17 में मिड वीक इविक्शन होने वाला है, जिसमें रातों रात एक कंटेस्टेंट का पत्ता कट जाएगा। मिड वीक इविक्शन की वोटिंग में अरुण माशेट्टी और विक्की जैन का नाम बॉटम 2 में चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिड वीक इविक्शन में विक्की जैन का पत्ता कट गया है, जिस वजह से फैंस भड़क गए हैं। ऐसे में अंकिता लोखंडे, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा ने टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब जल्द ही मिड वीक इविक्शन का एपिसोड टेलीकास्ट होगा।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें