KKR vs CSK: केकेआर कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस वजह को बताया हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार, कहा-पावरप्ले के बाद…
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को सीएसके के खिलाफ 7 विकेट से हार मुंह देखना पड़ा है। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार की वजह बताई है। CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर ने पहले [...]
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को सीएसके के खिलाफ 7 विकेट से हार मुंह देखना पड़ा है। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार की वजह बताई है।
CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई को 138 रनों का टारगेट दिया, जिसे चेन्नई ने आसानी से हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया। वहीं रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की। केकेआर के लिए इस मैच में हर दांव उल्टा रहा। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ी बात कही है।
MS Dhoni with Andre Russell after the match. 👏
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2024
– Two greatest finishers. ⚡ pic.twitter.com/rENvnGhmxd
श्रेयस अय्यर ने कही ये बात
श्रेयस अय्यर ने कहा कि पावरप्ले में हमें शानदार शुरुआत मिली, लेकिन हमने लगातार विकेट गंवाए। पावरप्ले के बाद हम परिस्थितियों का तुरंत आकलन नहीं कर पाए।
रन बनाना आसान नहीं था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कंडीशन को अच्छी तरह से जानती थी। उन्होंने अपने प्लान के मुताबिक गेंदबाजी की। पहली गेंद से नए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बिल्कुल आसान नहीं था। हम पारी को बिल्ड करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन यह प्लान के मुताबिक नहीं गया।
CSK need 138 to defeat KKR. pic.twitter.com/QCYeAJa8BI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 8, 2024
श्रेयस अय्यर ने कहा कि पावरप्ले के बाद विकेट बदल गया। हम अच्छी स्थिति में थे। लेकिन हमने लय खो दी। हमें ड्राइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा और उससे सीखना होगा। जब हम वापस जाते हैं, तो हम अपनी घरेलू परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं। हमें स्थितियों का आकलन करना होगा।
केकेआर को मिली हार
IPL 2023 Points table getting tight.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 8, 2024
– The best league in the world. pic.twitter.com/uDCiYTLAy6
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में केकेआर के बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 34 रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। दूसरी तरफ से चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक लगाया और 67 रन बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा ने मैच में तीन विकेट हासिल किए।
केकेआर की टीम की ये आईपीएल 2024 में पहली हार है। इससे पहले टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। टीम दूसरे नंबर पर है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैच जीतने के बाद भी चौथे नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत हासिल की है। वहीं 2 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 6 अंक हैं।