Alia-Hrithik के बाद ’12वीं फेल’ की फैन हुईं दीपिका पादुकोण, बोलीं- ‘मेरा दिल प्यार से भर गया’
Vikrant Massey की फिल्म '12वीं फेल' का मुरीद बॉलीवुड हो चुका है. फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा ही लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. आलिया के बाद दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की. Deepika Padukone Praises 12th Fail: व
Vikrant Massey की फिल्म ’12वीं फेल’ का मुरीद बॉलीवुड हो चुका है. फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा ही लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी इस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. आलिया के बाद दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की.
Deepika Padukone Praises 12th Fail: विक्रांत मैसी की फिल्म ने पूरे बॉलीवुड को उनका फैन बना दिया है. आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन के बाद अब दीपिका पादुकोण ने ’12वीं फेल’ (12th Fail) फिल्म की जमकर तारीफ की. दीपिका ने इंस्टा स्टोरी पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पर खूब प्यार उड़ेला है.
खूबसूरत फिल्म
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- ‘पूरी टीम की बधाई हो. इतनी खूबसूरत फिल्म मैंने काफी वक्त बाद देखी. बेहतरीन परफॉर्मेंस. विक्रांत मैसी तुम बेहतरीन हो. मेधा शंकर मनोज के सफर में उसका दिल और उसके सफर में बेहतरीन साथ देने वाली. इस फिल्म की हर एक चीज दिल को छू लेने वाली है. विधु विनोद चोपड़ा सर..ये फिल्म इतनी इंस्पायरिंग है कि मेरा दिल प्यार से भर गया है.’
आलिया ने लिखा ये
दीपिका से पहले आलिया ने विक्रांत मैसी 12वीं फेल’ की खूब तारीफ की थी. आलिया ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- ‘अब तक की सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक है. सबकी परफॉर्मेंस शानदार हैं. विक्रांत, आप बेहतरीन लगे जिन्हें देख मैं चौंक गई. मेधा शंकर ने दिल से काम किया है जो स्क्रीन पर दिखता है. इस फिल्म में एक एक चीज आपका दिल छूती है.’
ये सितारे अब तक कर चुके तारीफ
दीपिका पादुकोण से पहले आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, विजय देवरकोंडा और रोहित शेट्टी भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. विकीपीडिया के मुताबिक, विक्रांत मैसी की फिल्म ने 66 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि इसका बजट 20 करोड़ रुपये था. इससे पहले विक्रांत मैसी ‘हसीन दिलरुबा’, ‘गैसलाइट’, ‘छपाक’, ‘गिन्नी वेड्स सनी’, ‘लव हॉस्टल’, ’14 फेरे’, ‘मुंबईकर’, ‘कारगो’ और ‘दिल धड़कने दो’ में भी नजर आ चुके हैं. इन सभी फिल्मों में विक्रांत अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं.