श्रीदेवी की मौत को लेकर पति बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे हुई थी अभिनेत्री की मौत

SriDevi Mystery: बाॅलीवुड की जान-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी ने साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की पुष्टि उनके देवर और बाॅलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने की थी। उनकी मौत दुबई के होटल में हुई थी। श्रीदेवी का शव होटल के वाॅशरूम में मिला था। जिसके बाद काफी सवाल खड़े हु

By ·

SriDevi Mystery: बाॅलीवुड की जान-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी ने साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की पुष्टि उनके देवर और बाॅलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने की थी। उनकी मौत दुबई के होटल में हुई थी। श्रीदेवी का शव होटल के वाॅशरूम में मिला था। जिसके बाद काफी सवाल खड़े हुए थे कि उनकी मौत कैसे हुई थी। लेकिन काफी इन सवालों का जवाब समय किसी को नहीं मिल पाया था। अब मौत के 5 साल बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने बड़ा खुलासा किया है।

इंटरव्यू में किया खुलासा हाल ही में दिए एक इंटरव्यू ने श्रीदेवी के निधन की सच्चाई का खुलासा करते हुए स्पष्ट किया कि यह एक आकस्मिक निधन था। उन्होंने कहा, ‘वह अक्सर भूखी रहती थीं, वह अच्छी दिखना चाहती थीं। वह यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि वह अच्छे शेप में रहें, ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखें। जब से उनकी मुझसे शादी हुई थीं, तब से वह कुछ मौकों पर ब्लैकआउट्स हो जाती थीं। डॉक्टर यही कहते रहे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है। दुर्भाग्य से उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया और घटना घटने से पहले तक यही लगता रहा कि ये इतना गंभीर नहीं हो सकता।

बोनी कपूर ने आगे कहा, ‘मैंने कहा कि मैं जो कह रहा हूं उसके अलावा मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्हें पता चला कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं थी। मैं कई टेस्ट से गुजरा, जिसमें झूठ पकड़ने वाले टेस्ट और ये सभी चीजें शामिल थीं। जो रिपोर्ट आई उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि बाथटब डूबने से आकस्मिक मौत हुई थी।

गुजरना पड़ा था मुश्किल टेस्ट सेबोनी कपूर के लिए पत्नी श्रीदेवी की मौत के बाद समय बड़ा ही कठिन समय था। उन्हें घर के अंदर अपनी दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी को संभालना था। जबकि बाहर उन्हें मीडिया और अन्य चुनौतियों से लड़ना पड़ रहा था। उस दौरान उन्हें कई टेस्ट से भी गुजरना पड़ा था। इसको लेकर कहा,

‘मैंने कहा कि मैं जो कह रहा हूं उसके अलावा मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्हें पता चला कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं थी। मैं सभी टेस्ट से गुजरा, जिसमें झूठ पकड़ने वाले परीक्षण और ये सभी चीजें शामिल थीं। जो रिपोर्ट आई उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि बाथटब डूबने से आकस्मिक मौत हुई थी।’

वही आपको बता दें कि श्रीदेवी की दो बेटियां है। जिनमें बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर है जबकि छोटी बेटी खुशी कपूर है। जाह्नवी कपूर की बाॅलीवुड में अब तक कई फिल्में आ चुकी है जबकि खुशी जल्द ही बाॅलीवुड में डेब्यू कर सकती है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें