Exclusive: चंदू चैंपियन के बाद बब्बर शेर बनाएंगे कबीर खान, टॉप सुपरस्टार निभाएगा मुख्य किरदार, पढ़ें डीटेल्स
Kabir Khan: कबीर खान को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल डायरेक्टर्स में गिना जाता है. बड़े पर्दे पर काबुल एक्सप्रेस, न्यूयॉर्क, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और 83 जैसी फिल्में दे चुके कबीर खान नए साल पर फैंस को सरप्राइज देने की तैयारी में हैं. दरअसल कबीर खान (Kabir Khan) इन दिनों कार्त
Kabir Khan: कबीर खान को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल डायरेक्टर्स में गिना जाता है. बड़े पर्दे पर काबुल एक्सप्रेस, न्यूयॉर्क, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और 83 जैसी फिल्में दे चुके कबीर खान नए साल पर फैंस को सरप्राइज देने की तैयारी में हैं. दरअसल कबीर खान (Kabir Khan) इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ चंदू चैंपियन की शूटिंग में व्यस्त हैं. ऐसे में कबीर खान की अगली फिल्म से जुड़े संकेत भी मिलने लगे हैं.
फिल्म का नाम होगा बब्बर शेर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कबीर खान और सुमित अरोड़ा एक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. जिसका शीर्षक बब्बर शेर है. जैसा कि नाम से पता चलता है, ये कहानी किसी शेर दिल शख्स से जुड़ी होगी. वहीं स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद कबीर खान इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को अप्रोच करेंगे. फिल्म का खाका बन चुका है. वहीं जनवरी 2024 से फिल्म की स्टार कास्ट का चुनाव शुरु हो सकता है.
कब शुरु होगी शूटिंग
खबरों के अनुसार बब्बर शेर के लिए स्टार कास्ट जनवरी से तय की जाएगी. हालांकि फिल्म की शूटिंग जनवरी के आधे महीने बाद शुरु होगी. दरअसल कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन जून 2024 में रिलीज होगी. जिसके बाद कबीर खान बब्बर शेर पर ध्यान केंद्रित करेंगे. वहीं इस फिल्म के लिए कबीर खान किसी टॉप सुपरस्टार से संपर्क कर सकते हैं.
चंदू चैंपियन
कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म चंदू चैंपियन की बात करें, तो सामाजिक ड्रामा पर आधारित ये फिल्म 2024 में बकरीद के मौके पर रिलीज की जाएगी. फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे. तो वहीं फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोड्यूस करेंगे.