Poonam Pandey ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, सुनाई आप बीती, कहा – ‘मेरी मां को भी था कैंसर…’

Poonam Pandey: एक्ट्रेस और मॉडल Poonam Pandey का नाम पिछले 2 दिनों से सूर्खियों में है. झूठी मौत की खबर फैलाने के कारण कई लोग पूनम को ट्रोल कर रहे हैं. ऐसे में पूनम की वीडियोज पर कई भद्दे कमेंट देखे जा सकते हैं. मौत का नाटक करने के लिए यूजर्स उन्हें चीप पीआर, घटिया, [...]

By ·

Poonam Pandey: एक्ट्रेस और मॉडल Poonam Pandey का नाम पिछले 2 दिनों से सूर्खियों में है. झूठी मौत की खबर फैलाने के कारण कई लोग पूनम को ट्रोल कर रहे हैं. ऐसे में पूनम की वीडियोज पर कई भद्दे कमेंट देखे जा सकते हैं. मौत का नाटक करने के लिए यूजर्स उन्हें चीप पीआर, घटिया, शर्मनाक और पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. ऐसे में पूनम ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर सभी की बोलती बंद कर दी है.

पूनम ने शेयर किया वीडियो

पूनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया वीडियो शेयर किया है. जिसमें पूनम ने कहा कि, “जो भी लोग मुझे इनसेंसिटिव बता रहे हैं. मैं उन सभी को बताना चाहती हूं कि मेरी मां को कैंसर था. गले में कैंसर डिटेक्ट हुआ था. उनका इलाज चला और वो अब ठीक हैं. कैंसर का मरीज मैंने अपने घर में देखा है. ये कितना खराब और बुरा हो सकता है. ये मैं अच्छी तरह जानती हूं. जो मैंने किया, उसके जरिए मैं सिर्फ कुछ अच्छा ही प्रमोट करना चाहती थी. वो भी सबके भले के लिए.”

पैसों के लिए नहीं किया

पूनम ने आगे कहा कि, “कैंसर एक बीमारी है जो कई महिलाओं की जान ले चुकी है. जो लाइव सेशन मैंने 3 फरवरी की दोपहर में किया, उसमें मैंने साफ तौर पर कहा कि कोई भी किसी भी पार्टी को इसमें पैसा नहीं मिला है. कोई दवाई कंपनी इसमें इन्वॉल्व नहीं है और ना ही किसी को कोई पैसा दिया गया है इन सबको प्रमोट करने के लिए. मैंने एक महिला के साथ मिलकर प्रमोट किया है. वो भी सिर्फ जागरूकता फैलाने के लिए और किसी चीज के लिए नहीं.”

View this post on Instagram

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था

पूनम का कहना है कि, “जिन लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में नहीं पता था, इस प्रमोशन से उन्हें इसके बारे में पता लगा है. लोग गूगल कर रहे हैं. सर्वाइकल कैंसर के बारे में पढ़ रहे हैं. आज के समय में ये टॉपिक ट्रेंड कर रहा है. मुझे बहुत से मैसेजेस आ रहे हैं, जहां महिलाएं मुझे बता रही हैं कि वो अपनी वैक्सीन ले रही हैं. मैंने ये सब पब्लिसिटी के लिए नहीं किया है. मुझे पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है. जब मैंने ऐसा करने का सोचा था तो पता था कि, इस तरह का बैकलैश मुझे झेलने को मिलेगा. फिर भी मैंने ये किया. क्योंकि मैं इसे एक अच्छे काम के लिए करना चाहती थी. आप लोगों ने मेरी मौत के बारे में सुना तो आप सभी सर्वाइकल कैंसर के बारे में बात कर रहे थे और जब आप लोगों को पता चला कि मैं जिंदा हूं तो आप लोगों ने मुझे टारगेट करना शुरू कर दिया.”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें