OMG! झूठी है Poonam Pandey की मौत की खबर! वायरल वीडियो देखकर फैंस ने लगाए पूनम के जिंदा होने के कयास
Poonam Pandey: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. पूनम का अचानक इस दुनिया को अलविदा कहने पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है. शुक्रवार की सुबह पूनम की मौत की खबर से सभी हैरान हैं. इसी बीच Poonam Pandey का एक वीडियो सोशल मीडिया पर [...]
Poonam Pandey: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. पूनम का अचानक इस दुनिया को अलविदा कहने पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है. शुक्रवार की सुबह पूनम की मौत की खबर से सभी हैरान हैं. इसी बीच Poonam Pandey का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद फैंस उनके जिंदा होने की बातें कह रहे हैं.
मैनेजर ने की मौत की घोषणा
पूनम पांडे के मैनेजर ने शुक्रवार की सुबह एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौत की जानकारी दी है. मैनेजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- यह सब हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है. पूनम की मौत की खबर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई है. जिससे फैंस भी गहरे सदमे में हैं.
वायरल वीडियो देखकर हुआ शक
पूनम पांडे की निधन की खबरों के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक इवेंट का है. जोकि 15 दिनों पहले ऑर्गेनाइज हुआ था. इस इवेंट में पूनम बिल्कुल फीट और खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने पैपाराजी को जमकर पोज भी दिए हैं. इन वीडियो में भी पूनम हर बार की तरह अपनी बोल्ड अदाएं दिखाते हुए फोटो खिंचवा रही हैं. जिसे देखकर फैंस को भी उनकी मौत की खबर पर शक होने लगा है.
गोवा में क्रूज पार्टी
मौत से तीन दिन पहले पूनम पांडे को गोवा में एक क्रूज पार्टी में शामिल होते देखा गया था. जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. वीडियो में पूनम सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए पूनम ने कैप्शन में लिखा- “व्हाइट एंड ब्लैक”
यूजर्स ने किए कमेंट
पूनम के वीडियो पर कमेंट किया, “कैंसर का मरीज ऐसे कैसे मर गया 15 दिन में, इसमें तो ठीक है बिल्कुल.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं शॉक हूं, बहुत छोटी उम्र में चली गई. उनकी आत्मा को शांति मिले.” एक यूजर ने शक जाहिर करते हुए लिखा, “ये कहीं मर्डर या सुसाइड तो नहीं कैंसर में एकदम से कैसे मर सकता है कोई.” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “क्या सचमुच गुजर गई हैं या फिर ये कोई अफवाह है.” एक यूजर ने लिखा, “पूनम पांडे की मौत की खबर झूठी है.”