Ind vs SL: धोनी के 2 चहेते खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर, गौतम गंभीर को बनाया जा रहा निशाना
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होगी. श्रीलंका के दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी एकदूसरे के आमने-सामने होंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर अपना कार्यकाल श्रीलंका दौर
टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होगी. श्रीलंका के दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी एकदूसरे के आमने-सामने होंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर अपना कार्यकाल श्रीलंका दौरे से ही शुरू करेंगे.
Tean India: टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होगी. श्रीलंका के दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी एकदूसरे के आमने-सामने होंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर अपना कार्यकाल श्रीलंका दौरे से ही शुरू करेंगे. भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से 30 जुलाई तक टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद तीन वनडे मैच 2, 4 और 7 अगस्त को कोलंबो में खेले जाएंगे.
धोनी के 2 चहेते खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर
श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. गौतम गंभीर ने कोच बनते ही कई बड़े फैसले लिए हैं. रवींद्र जडेजा को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को भी टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है. इन बोल्ड फैसलों के चलते गौतम गंभीर को फैंस सोशल मीडिया पर निशाना बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस आरोप लगा रहे हैं कि नए कोच गौतम गंभीर महेंद्र सिंह धोनी के करीबी खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर कर रहे हैं.
Feeling bad for Jadeja, Ruturaj Gaikwad & #HardikPandya. Unfair decision by Gautam Gambhir. 🤡
— ved prakash bhatt (@ImVedBhatt) July 18, 2024
Everyone is Talking about Hardik’s capacity
— RANVEER SOLANKI (@Ranveerbsolanki) July 19, 2024
ruturaj gaikwad is not in T20I squad,
abhishek sharma missing,
sanju samson missing in ODI squad
but no one talked about Ravindra Jadeja in ODI team he is not a part of indian cricket team and its seems like under Gautam gambhir’s…
Not getting a good vibes from Gautam Gambhir as coach. Already too much politics in selection. Abhishek Sharma and Sanju dropped on what basis ?
— Jaddu (@RockstarJaddu) July 19, 2024
Jadeja got dropped in ODI because of bad few matches in t20? Mixing formats ?
The CSK CAMP right now 😂😂😂
— CricStrick (@CricStrickAP) July 19, 2024
Rutu and Jadeja dropped but Dube ji ki moye moye !!
The Gautam Gambhir Era is beginning !!! pic.twitter.com/lkf1QHkwjv
गौतम गंभीर को बनाया जा रहा निशाना
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने ही IPL में ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को तैयार किया है. ऋतुराज गायकवाड़ मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा आदि की कप्तानी में लंबे समय से खेलते नजर आ रहे हैं. रवींद्र जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ही महेंद्र सिंह धोनी के बेहद करीबी खिलाड़ी हैं. सिर्फ इतना ही नहीं गौतम गंभीर पर KKR के खिलाड़ियों को फेवर देने के आरोप भी लग रहे हैं. हर्षित राणा उनमें से एक नाम है. हर्षित राणा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया है.
🆙 Next 👉 Sri Lanka 🇱🇰#TeamIndia are back in action with 3 ODIs and 3 T20Is#INDvSL pic.twitter.com/aRqQqxjjV0
— BCCI (@BCCI) July 18, 2024