Breaking: रणबीर कपूर के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, क्रिसमस के जश्न में कर दी ऐसी हरकत, फूटा लोगों का गुस्सा

Ranbir Kapoor: रविवार को पूरे देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिली थी. वहीं कपूर परिवार ने भी एक साथ क्रिसमस का जश्न मनाया था. जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही थीं. हालांकि इसी दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया. जिसमें

By Sakshi Pandey · 28/12/2023

Ranbir Kapoor: रविवार को पूरे देश में क्रिसमस की धूम देखने को मिली थी. वहीं कपूर परिवार ने भी एक साथ क्रिसमस का जश्न मनाया था. जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही थीं. हालांकि इसी दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गया. जिसमें रणबीर अपनी हरकतों के चलते मुसीबत में फंस गए हैं. वहीं मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में रणबीर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

रणबीर पर दायर हुई कम्पलेंट

खबरों की मानें तो, संजय तिवारी ने अपने वकील आशीश राय की मदद से मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कराई है. जिसमें रणबीर पर धार्मिका भावनाओं को आहात करने का आरोप लगाया गया है. वहीं पुलिस में दायर इस शिकायत पत्र में रणबीर कपूर के अलावा क्रिसमस सेलिब्रेशन में मौजूद पूरे कपूर खानदान का नाम शामिल है. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

रणबीर का वायरल वीडियो

बता दें कि, क्रिसमस के दिन वेटेरन एक्टर शशि कपूर के घर पर लंच पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी. जिसमें कपूर फैमिली के अलावा कई क्लोज फ्रेंड्स ने भी शिरकत की थी. वहीं जश्न की एक वीडियो में रणबीर कपूर को केक पर शराब डालते हुए देखा जा सकता है. ऐसे में केक पर शराब उड़लने के बाद रणबीर उसपर आग लगाते हैं और फिर जय माता दी बोलते नजर आ रहे हैं. ऐसे में जय माता दी के नारे के साथ नशीले पदार्थ का इस्तेमाल करने के कारण रणबीर ट्रोलर्स के भी निशाने पर आ गए हैं. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद रणबीर और कपूर परिवार कानूनी चंगुल भी फंस गए हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)

कपूर फैमिली की क्रिसमस पार्टी

क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान लंच में रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ पहुंचे थे. इस दौरान रणबीर और आलिया ने पहली बार राहा की झलक भी दिखाई थी. वहीं दोनों पावर कपल्स के अलावा इस पार्टी में करिशमा कपूर, बबिता कपूर, रणधीर कपूर, अगस्तस्या नंदा, नव्या नंदा, आदर जैन, अलेखा अडवाणी, अरमान जैन, रीमा जैन सहित कई लोग मौजूद थे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full